img-fluid

MP: उज्जैन के नागदा थाने में दिखा खाकी का अलग रंग, पुलिस जवानों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर किया डांस

August 16, 2026

उज्जैन। 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर जहां पूरा देश देशभक्ति (Patriotism) के रंग में रंगा नजर आया, वहीं नागदा (Nagda) में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली खाकी भी अलग ही रंग में रंगी दिखाई दी. देशभक्ति और जन सेवा करने वाले पुलिस के जवान स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति तरानों पर कदम से कदम मिलाकर डांस (Ujjain Police dance) करते दिखाई दिए।


  • देशभक्ति गीत पर पुलिसकर्मियों ने जमकर डांस किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों का खुशनुमा और जोशीला अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो नागदा थाने का है. बताया जा रहा है कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति गीत पर जमकर डांस किया।

    इस पूरे डांस में एक दो नहीं बल्कि थाने का पूरा बल ही देशभक्ति गीत पर झूमता दिखाई पड़ रहा है. वायरल हो रहा वीडियो थाना परिसर का है. जहां मौजूद हर पुलिसकर्मी नृत्य कर रहे अधिकारियों का उत्साहवर्धन करता दिखाई दे रहा है. कुछ जवान मोबाइल से वीडियो बनाते दिखे तो कुछ ने पुष्पवर्षा के साथ थिरक रहे जवानों का मनोबल बढ़ाया. देखें।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और पुलिसकर्मियों के इस अंदाज की तारीफ भी हो रही है.

    Share:

  • "पाक राष्ट्रपति का दावा बनाम ज़मीनी हकीकत: जरदारी बोले- 'हिंदुओं को बर्दाश्त कर रहे', रिपोर्ट ने खोली पोल"

    Sun Aug 16 , 2026
    नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) के राष्ट्रपति (President) आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदू अल्पसंख्यकों (Hindu minorities) को लेकर ऐसा बयान दिया, जिस पर सवाल उठने लगे हैं. जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान और वहां के मुसलमान 3-4 प्रतिशत हिंदू आबादी को ‘बर्दाश्त’ करते हैं. उन्होंने भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved