img-fluid

बीजेपी संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, नितिन नवीन की नई टीम में इनको मिल सकता है ज्यादा महत्व

August 17, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठन में जल्द बड़ा बदलाव होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को नई टीम को लेकर घोषणा हो सकती है। जनवरी में नितिन नवीन (Nitin Navin) बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इसके बाद से संगठन में बदलाव नहीं हुआ है। अब उनकी नई टीम में एक कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 राष्ट्रीय महामंत्री और 15 राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की जा सकती है।

बीजेपी के संविधान में संशोधन के बाद संगठन के 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। ऐसे में नई टीम में महिलाओं और युवाओं को खास तवज्जो मिलने की संभावना है। प्रत्येक वर्ग में अनुसूचित जाति और जनजाति से कम से कम तीन पदाधिकारी भी शामिल किए जा सकते हैं।

पार्ल्यामेंट्री बोर्ड का भी होगा गठन

बीजेपी की सबसे बड़ी निर्णायक संस्था पार्ल्यामेंट्री बोर्ड का भी नए सिरे से गठन होना है। इसमें अध्यक्ष समेत अधिकतम 11 सदस्य हो सकते हैं। इसके साथ केंद्रीय चुनाव समिति का भी गठन किया जाएगा। फिलहाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महिला मोर्चा की अध्यक्ष वी. श्रीनिवासन और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव इसके सदस्यों में शामिल हैं।


  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 40 महिलाएं जरूरी

    पार्टी की रणनीति और अहम फैसलों पर विचार करने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया जाना है। इसमें अध्यक्ष के अलावा 120 सदस्य हो सकते हैं। इनमें 40 महिलाओं का होना जरूरी है। वहीं राष्ट्रीय परिषद में राज्य परिषदों के निर्वाचित सदस्य, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, राज्यों में विधान परिषद और विधानसभा के नेता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और 20 मनोनीत सदस्य शामिल होंगे।

    नई टीम पर ‘कॉकरोच आंदोलन’ का असर?

    नितिन नवीन पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने अपनी नई टीम तैयार कर ली है। पार्टी से जुड़े जानकारों का मानना है कि नई टीम में युवाओं को खास महत्व दिया जा सकता है। इसे ‘कॉकरोच आंदोलन’ के बाद युवाओं को साधने की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। संगठन में बदलाव के बाद केंद्रीय कैबिनेट में भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

    ऐसा है बीजेपी का मौजूदा संगठन

    फिलहाल बीजेपी के संगठन में चार सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं। इसके बाद 12 सदस्यीय संसदीय बोर्ड है, जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसमें नितिन नवीन, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, बी.एस. येदियुरप्पा, सर्वानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया और बीएल संतोष शामिल हैं।

    मौजूदा केंद्रीय संगठन में 11 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 7 राष्ट्रीय महासचिव, एक संयुक्त महासचिव, 11 राष्ट्रीय सचिव, सात मोर्चा प्रमुख, एक मीडिया प्रभारी, एक मीडिया सह प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष और एक सह-कोषाध्यक्ष समेत कई पद हैं। नई टीम में इन पदों पर बदलाव के साथ सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जा सकती है।

    Share:

  • बिस्तर में छिपा था जहरीला सांप, पुलिसकर्मी को दो बार डसा; AI से हुई पहचान, समय पर इलाज से बची जान

    Mon Aug 17 , 2026
    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में एक पुलिसकर्मी उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनके सरकारी क्वार्टर में बिस्तर के अंदर छिपे जहरीले सांप (Venomous snakes) ने उन्हें दो बार डस लिया। घटना बिजौली थाना परिसर (Bijoli Police Station Premises) की है। सांप के काटने के बाद हेड कॉन्स्टेबल पूरन सिकरवार की तबीयत बिगड़ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved