img-fluid

इंदौर: पुलिसकर्मी और चाय की की दुकान के संचालक के बीच हुआ विवाद

August 17, 2026

इंदौर। इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में देर रात चाय की दुकान खुली रखने को लेकर पुलिसकर्मियों और दुकान संचालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दुकान संचालक आशीष जैन ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आशीष जैन की ओर से एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में बताया है कि उसकी चाय की दुकान रात करीब ढाई से 3 बजे के बीच खुली हुई थी। उसने यह भी स्वीकार किया है कि इतनी देर रात दुकान खुली रखना नियमों के विपरीत था और इसे लेकर उसकी गलती थी।आरोप है कि इसी दौरान एफआरवी में तैनात पुलिसकर्मी गश्त करते हुए मौके पर पहुंचे।


  • दुकान खुली मिलने पर पुलिसकर्मी और संचालक के बीच विवाद हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट की और अभद्र व्यवहार किया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक शिकायत को औपचारिक रूप से प्राप्त कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही मौके के सीसीटीवी फुटेज और अन्य प्रासंगिक साक्ष्यों को भी देखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी या विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • बीनपुरा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    Mon Aug 17 , 2026
    तिलकेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश व कावड़ यात्रा आयोजित महिदपुर। धर्म और आस्था की नगरी ग्राम बिनपुरा में तिलकेश्वर महादेव मंदिर से एक विशाल एवं ऐतिहासिक कलश व कावड़ यात्रा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। श्रावण-भाद्रपद मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved