img-fluid

शासकीय अस्पताल में मृत्यु पर अब मुफ्त शव वाहन मिलेगा

August 19, 2026

  • उज्जैन के लिए चरक अस्पताल को मिले 4 वाहन
  • जिले की सीमा में 24 घंटे मिलेगी सुविधा

उज्जैन। शासकीय अस्पताल में इलाज के दौरान किसी मरीज की मृत्यु होने पर अब परिजनों को शव घर या श्मशान घाट तक ले जाने के लिए वाहन का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। राज्य शासन ने मृतकों के नि:शुल्क परिवहन के लिए शव वाहन सेवा शुरू की है। उज्जैन जिले को इसके लिए चार शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं।


  • चारों वाहन जिला चिकित्सालय उज्जैन के चरक भवन में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। शासकीय स्वास्थ्य संस्था में उपचार के दौरान मृत्यु होने पर शव को मृतक के निवास स्थल या श्मशान घाट तक नि:शुल्क पहुँचाया जाएगा। इस सेवा का लाभ केवल शासकीय अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु के मामलों में मिलेगा। यानी निजी अस्पताल में मृत्यु होने, घर पर मृत्यु होने या किसी अन्य स्थान पर मृत्यु होने की स्थिति में शव वाहन की सुविधा नहीं दी जाएगी। शव वाहन का संचालन केवल उज्जैन जिले की सीमा के अंदर किया जाएगा। अस्पताल से मृतक के घर या श्मशान घाट तक शव पहुँचाने की व्यवस्था रहेगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से परेशान परिजनों को राहत देने के साथ मृतक को सम्मानपूर्वक अंतिम गंतव्य तक पहुँचाना है। शव वाहन सेवा के लिए परिजन 6269907250 और 6269906944 पर संपर्क कर सकते हैं। सेवा चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी।

    Share:

  • 4 माह में उज्जैन आबकारी विभाग ने शराब से कमाए 218 करोड़

    Wed Aug 19 , 2026
    लक्ष्य से अभी 387 करोड़ दूर है विभाग, जिले में है कुल 124 दुकानें उज्जैन। सरकारी खजाने को बढ़ाने वाले उज्जैन आबकारी विभाग ने बीते 4 महीनों में 218 करोड़ रुपए की कमाई सिर्फ देशी विदेशी शराब बिक्री से की है। चालु वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभाग को कुल 605 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved