img-fluid

4 माह में उज्जैन आबकारी विभाग ने शराब से कमाए 218 करोड़

August 19, 2026

  • लक्ष्य से अभी 387 करोड़ दूर है विभाग, जिले में है कुल 124 दुकानें

उज्जैन। सरकारी खजाने को बढ़ाने वाले उज्जैन आबकारी विभाग ने बीते 4 महीनों में 218 करोड़ रुपए की कमाई सिर्फ देशी विदेशी शराब बिक्री से की है। चालु वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभाग को कुल 605 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला हैं। जिसका 36 प्रतिशत राजस्व विभाग अब तक हासिल कर चुका हैं।


  • आबकारी विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक एक अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 के बीच उज्जैन की 124 शराब दुकानों पर 30 लाख से अधिक देशी विदेशी और बीयर की बोतल बिकी हैं। जिससे विभाग ने 218 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया हैं। वहीं शराब के अवैध निर्माण, बिक्री तथा परिवहन रोकने के लिए विभाग द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। जिला आबकारी विभाग के अधिकारी मुकेश रांधा ने बताया कि उज्जैन आबकारी विभाग इस साल शराब बिक्री के निर्धारित लक्ष्य यानी 605 करोड़ रुपए के टारगेट को आसानी से अचीव कर उससे ज्यादा का रेवेन्यू जनरेट कर लेगा। इसके साथ ही उनका यह भी कहना है कि बीते वर्षों की अपेक्षा शराब की डिमांड बढ़ी है। डिमांड बढऩे पर वैसी ही सप्लाई भी हो रही है।

    भांग की खपत भी अच्छी
    उज्जैन के बाबा महाकाल और उनके भक्तों को भांग प्रिय होती है। चालू वित्तीय वर्ष में बीते 4 माह में 40 से 50 हजार किलोग्राम भांग की खपत हुई हैं और इससे आबकारी विभाग को 50 लाख़ रुपए से ज्यादा का राजस्व मिला हैं। बता दें कि जिला आबकारी विभाग के पास भांग की बिक्री का कोटा सालाना लगभग दो करोड़ रुपए का है। इसमें से 25 फीसदी राजस्व विभाग अब तक हासिल कर चुका हैं।

    Share:

  • कक्षा में हर बच्चे को मिलेगा अपनत्व और सुरक्षित माहौल

    Wed Aug 19 , 2026
    60 जनशिक्षा केंद्रों के 116 जनशिक्षक-सहजकर्ताओं का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण-22 अगस्त को 498 शिक्षकों के साथ होगा शैक्षिक संवाद उज्जैन। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए कक्षा-कक्ष को सुरक्षित, सहभागी और आनंददायी बनाने की पहल के तहत मंगलवार को कक्षा से जुड़ाव, जॉयफुल लर्निंग हेतु एक पहल विषय पर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण आयोजित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved