img-fluid

कक्षा में हर बच्चे को मिलेगा अपनत्व और सुरक्षित माहौल

August 19, 2026

  • 60 जनशिक्षा केंद्रों के 116 जनशिक्षक-सहजकर्ताओं का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण-22 अगस्त को 498 शिक्षकों के साथ होगा शैक्षिक संवाद

उज्जैन। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए कक्षा-कक्ष को सुरक्षित, सहभागी और आनंददायी बनाने की पहल के तहत मंगलवार को कक्षा से जुड़ाव, जॉयफुल लर्निंग हेतु एक पहल विषय पर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुआ।



  • उन्मुखीकरण में जनशिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद के सहजकर्ताओं को मार्गदर्शिका के उद्देश्यों, विषयवस्तु, गतिविधियों और संवाद प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में इस बात पर जोर दिया गया कि कक्षा में प्रत्येक बच्चा खुद को पहचाना हुआ और महत्वपूर्ण महसूस करे। शिक्षक बच्चों की बात ध्यान से सुनें, उनके विचार और अनुभवों को महत्व दें तथा ऐसा वातावरण बनाएं, जहां बच्चे बिना झिझक सवाल पूछ सकें और अपनी बात रख सकें।

    सिर्फ मनोरंजन नहीं, बच्चों से जुड़ाव भी जरूरी
    प्रशिक्षण में बताया गया कि जॉयफुल लर्निंग केवल मनोरंजक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। बच्चों के साथ सकारात्मक संबंध बनाना, उनकी भावनाओं और विचारों को महत्व देना तथा कक्षा में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना भी आनंददायी अधिगम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्मुखीकरण का संचालन दिनेश पंड्या, कमलेश शर्मा एवं विकास त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम में डाइट के संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे।

    22 अगस्त को सभी 60 केंद्रों पर संवाद
    आगामी 22 अगस्त को जिले के सभी 60 जनशिक्षा केंद्रों पर शैक्षिक संवाद आयोजित होंगे। इसमें जनशिक्षक एवं सहजकर्ता शिक्षकों के साथ कक्षा-कक्ष के अनुभव साझा करते हुए बच्चों से जुड़ाव, सुरक्षित वातावरण और आनंददायी अधिगम जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

    Share:

  • महाकाल लोक में लगेंगी 4 शेर और माँ सरस्वती की पत्थर की मूर्तियाँ

    Wed Aug 19 , 2026
    60-70 लाख की लागत से ग्वालियर के मूर्तिकार बनाएँगे-सप्त ऋषियों की मूर्तियाँ हो गइ्र तैयार उज्जैन। शहर के महाकाल लोक में फाइबर की मूर्तियों की जगह पत्थर की कलाकृतियाँ स्थापित की जा रही है। परिसर में 4 शेर और माँ सरस्वती की पत्थर की मूर्तियाँ लगेंगी। सरकार की योजना के तहत इन कलाकृतियों को तैयार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved