img-fluid

100 से ज्यादा CCTV कैमरों ने खोला चोरी का राज, राऊ पुलिस ने दो आरोपी पकड़े

August 19, 2026

इंदौर। इंदौर की राऊ थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया है। वारदात के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के साथ 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

दरअसल इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बदमाशों से पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों को खंगालना शुरू किया। इंदौर से लेकर खंडवा जिले तक अलग-अलग स्थानों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई।


  • फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को खंडवा और दूसरे को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रंजीत पंवार और धर्मेंद्र पांचाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से सोने का नेकलेस, सोने-चांदी के अन्य आभूषण और नगदी बरामद की है, जिसकी कुल कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और उनके संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

    Share:

  • 'कॉकरोचों से दूर रहें छात्र और युवा', CM विजय थलापति ने फिर अपना ही आदेश क्यों वापस लिया

    Wed Aug 19 , 2026
    डेस्क। तमिलनाडु सरकार ने छात्रों को कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट पार्टियों के प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने वाला आदेश वापस ले लिया है। सरकार की तरफ से जारी इस आदेश में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को राजनीतिक प्रदर्शनों से दूर रखने के निर्देश दिए गए थे, जिसे कॉकरोच जनता पार्टी ने गैर-संवैधानिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved