img-fluid

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, कुलपति से मिलने पहुंचे छात्र नेताओं ने गेट तोड़ा

August 19, 2026

इंदौर। आईपीएस कॉलेज के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर साइकिल रैली निकालकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति से मुलाकात करने का प्रयास किया। छात्र नेता वीरेंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में छात्र काफी देर तक कुलपति से मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन निर्धारित समय तक कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा।


  • इससे नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्र चैनल गेट तोड़कर ऊपर की ओर चले गए। इस दौरान काफी देर तक विश्वविद्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। छात्र नेताओं का आरोप है कि वे अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से कुलपति से मुलाकात करने पहुंचे थे, लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद उनसे मिलने कोई नहीं आया। इसके बाद छात्रों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    Share:

  • भारत से मिली हार पचा नहीं पा रहा पाकिस्तान, 'ऑपरेशन सिंदूर' की डॉक्यू सीरीज से तिलमिलाया

    Wed Aug 19 , 2026
    डेस्क। डिस्कवरी की डॉक्यू सीरीज ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत की सैन्य क्षमता के बेहतरीन प्रदर्शन को देख पाकिस्तान की सेना को मिर्ची लग गई है। पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से असलियत को नकारते हुए फर्जी दावे किए हैं। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने ऑपरेशन सिंदूर की सैन्य सफलता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved