
- 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में कराए गए रजिस्ट्रेशन
उज्जैन। महानंदा नगर एरीना ग्राउंड पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा छात्रों की गूँज कार्यक्रम रखा गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी समस्याएँ बताईं। इस दौरान बड़ी संख्या में इंदौर के कार्यक्रम के लिए छात्रों के रजिस्ट्रेशन हुए।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव की मौजूदगी में छात्रों की गूंज अभियान के तहत युवाओं और छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन करवाए गए, जिसमें राहुल गांधी छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं से वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की कमियों और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं और फीस से जुड़ी अपनी समस्याएं साझा कीं। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। 19 सितंबर को इंदौर में होने वाला कार्यक्रम विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। युवा कांग्रेस छात्रों के इन मुद्दों को एकत्रित कर उनकी आवाज को पुरजोर तरीके से उठाएगी। कार्यक्रम में तराना विधायक महेश परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, चंद्रभान सिंह चंदेल, बबलू खींची, आनंद मीणा, संचित शर्मा, पार्षद अर्पित दुबे, अभिषेक लाला, अर्जुन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नकुल यादव, जिला महासचिव यशराज चावड़ा, यश जैन, संदीप पवार, योगेश दायमा, शुभम मालवी, मनीष, सोनू परमार, सौरव यादव, करण सूर्यवंशी और बल्लू तिवारी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे।