
उज्जैन। 10 तारीख से शुरू हुए जाँच अभियान के दूसरे दिन आरटीओ ने लगभग 79 वाहनों के दस्तावेज देखे तथा मोटरयान अधिनियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से कुल 70 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।
जिला परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय ने बताया कि विषेश चैकिंग अभियान के दूसरे दिन संभागीय परिवहन उडऩ दस्ता टीम ने जिले में संचालित 79 यात्री बसों की जाँच की। जांच के दौरान 3 बसों को जप्त किया गया, वहीं वाहन क्रमांक एमपी 13 जेड डी 2732 की बॉडी क्षतिग्रस्त मिली, पिछली डिक्की का हिस्सा टूटकर खुला पड़ा था और अंदर का लोहे का ढांचा तक दिखाई दे रहा था जिसके बावजूद भी बस सड़क पर दौड़ लगा रही थी, जिससे उक्त वाहन का फिटनेस निरस्त किया गया। इसी प्रकार 4 वाहनों में पीयूसी प्रमाण पत्र नहीं होने से 15000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया हैं। कुल सत्तर हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved