img-fluid

मामला रीजनल पार्क के सामने प्राधिकरण की जमीन का, राहुल की सभा के लिए नकद और चेक से नहीं ली राशि

September 12, 2026

  • तीन दिन अवकाश के चलते मंगलवार को ही मिलेगी लिखित अनुमति

इंदौर। छात्रों की गूंज नाम से 19 सितम्बर को राहुल गांधी का जो चर्चित कार्यक्रम होने जा रहा है उसको लेकर जहां कांग्रेस ने धुआंधार प्रचार-प्रसार, खासकर सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू कर दिया है, तो आयोजन स्थल को लेकर भी खींचतान चलती रही और अब लगभग यह तय हो गया कि रीजनल पार्क के सामने प्राधिकरण की जमीन पर ये होगा। इसकी लिखित अनुमति हालांकि अभी तक प्राधिकरण से जारी नहीं हुई है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि प्राधिकरण ने 12 हजार वर्गमीटर जमीन के बदले जो 10 लाख 8 हजार 175 रुपए की राशि जमा कराने का पत्र दिया है उसके आधार पर कल नकद राशि लेकर पहुंचे थे। मगर प्राधिकरण और वहीं स्थित बैंक ने यह नकद राशि जमा नहीं की और चेक भी नहीं लिया। ऑनलाइन आरटीजीएस के माध्यम से राशि जमा कराने की जानकारी दी गई और यह राशि भी जमा करा दी गई है। हालांकि प्राधिकरण के सम्पदा अधिकारी श्यामू श्रीवास्तव से पूछने पर उन्होंने बताया कि कल रात को अगर ऑनलाइन राशि जमा हुई हो तो उसकी जानकारी दोपहर तक निकलवाना पड़ेगी।


  • कल शाम तक तो राशि जमा होने की सूचना उनके पास नहीं थी। राशि जमा होने पर प्राधिकरण द्वारा शर्तों के साथ अनुमति दी जाएगी। आज से 3 दिन तक लगातार सरकारी छुट्टी है और अब मंगलवार को ही प्राधिकरण दफ्तर खुलेगा, तब ही कांग्रेस को संभवत: यह लिखित अनुमति मिलेगी। हालांकि मौके पर जमीन को समतल करने से लेकर अन्य तैयारी जोर-शोर से जारी है। श्री चौकसे का कहना है कि आयोजन स्थल को लेकर शासन-प्रशासन लगातार अड़ंगे डालता रहा और रीजनल पार्क के सामने की जमीन के लिए भी अधिक राशि की मांग की गई। फिर भी कांग्रेस द्वारा यह राशि जमा करा दी गई है। दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुताबिक, इस आयोजन में सिर्फ विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है और ऑनलाइन डेढ़ लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। विद्यार्थियों में छात्रों की गूंज आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। आयोजन में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर ही राहुल जी चर्चा करेंगे। लगभग 4 से 5 घंटे तक यह आयोजन होगा, जिसमें कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं मिलेगा।

    Share:

  • मेरे भाई के परिजनों को बसपा में कोई राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी - बसपा प्रमुख मायावती

    Sat Sep 12 , 2026
    लखनऊ । बसपा प्रमुख मायावती (BSP chief Mayawati) ने कहा कि मेरे भाई के परिजनों को (To My Brother’s Family Members) बसपा में कोई राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी (No Political Responsibility will be given in BSP) । बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने पार्टी संगठन और आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं तथा सर्वसमाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved