img-fluid

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR… गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप!

September 15, 2026

मुम्बई। साल 2020 में सुशांत सिंह (Sushant Singh) की एक्स मैनेजर दिशा सालियान (Ex-manager Disha Salian) की मौत की खबर सामने आई थी। दिशा की मौत के कुछ दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की खबर सामने आई थी। दोनों की मौत की टाइमिंग को लेकर उस वक्त काफी चर्चा हुई थी। अब दिशा मामले में 6 साल बाद एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सीबीआई (CBI) ने दिशा की मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

सीबीआई ने बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) के आदेश के बाद सोमवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई की FIR में गैंगरेप और हत्या से लेकर सबूतों से छेड़छाड़, पुलिस रिकॉर्ड में बदलाव और दिशा के मोबाइल फोन से जुड़ी कई गड़बड़ियां और आरोप शामिल हैं।


  • FIR में किन नामों की चर्चा?
    एक रिपोर्ट के मुताबिक FIR में कहा गया है कि दिशा की मौत से जुड़े मुख्य अपराध, कथित आपराधिक साजिश, बाद में बनाई और प्रचारित की गई कथित झूठी आत्महत्या की कहानी और सबूतों को दबाने, नष्ट करने या उनमें कथित हेरफेर की जांच जरूरी है।

    इस मामले में जिन लोगों पर जांच की बात कही गई है उनमें आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाजे, परमबीर सिंह, तत्कालीन DCP विशाल ठाकुर, उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख, API अशोक देवढे, PI जगदेव कलापाड़, PI शैलेंद्र नागरकर, PI चिमाजी अढ़ाव, PI अर्जुन रजाने और मालवानी पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

    इस FIR में रीजेंट गैलेक्सी बिल्डिंग के सुरक्षा गार्डों में सुशील कुमार यादव और शिवमुराद गौतम उर्फ मुन्ना, प्रीति राणे, प्रवीण राणे, अंकिता सातुर, इंद्रनील वैद्य, दीप अजमेरा, हिमांशु शिखारे, रेशा पडवाल, सतवंत सिंह, नावेद मुजावर और प्रियेश राणे समेत SIT के वरिष्ठ सदस्यों और उन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का नाम भी शामिल है जिनकी निगरानी में पहले इस मामले की जांच हुई थी। FIR में अन्य अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गए हैं।

    दिशा के पिता ने शुक्रवार को दर्ज करवाया था बयान
    सीबीआई ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान का शुक्रवार को बयान दर्ज किया था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। अपना बयान दर्ज करने के बाद दिशा सालियन के पिता ने कहा था- मैंने सीबीआई को अपना बयान दे दिया है, आपको कल इसके बारे में पता चल जाएगा। मैंने उन लोगों के बारे में बात की है जो इस मामले में शामिल थे। सोमवार को दिशा के पिता ने बताया कि उन्हें पता चला है कि FIR दर्ज कर ली गई है।

    सतीश सालियान के वकील ने क्या दी थी जानकारी?
    सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने शुक्रवार को बताया था कि दिशा के पिता ने अपने बयान में वो जानकारी भी दी है जो उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में नहीं बताई थी। दिशा के पिता के बयान की मुख्य बातें भी निलेश ने बताईं। उनके मुताबिक, “बयान की मुख्य बातें ये थीं कि दिशा सालियन के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उनकी हत्या कर दी गई, और अपराध को छिपाने की कोशिश की गई, जिसमें उस समय के कुछ पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।”

    24 साल की उम्र में दिशा सालियान ने दुनिया को कहा था अलविदा
    दिशा सालियान की मौत 24 साल की उम्र में हुई थी। मलाड की एक बिल्डिंग के 12वीं फ्लोर से गिरने के बाद दिशा की मौत हो गई थी। मालवानी पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक्सिडेंटल मौत की रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, जांच के बाद ये नतीजा निकला था कि दिशा की मौत आत्महत्या की वजह से हुई थी और उसमें गड़बड़ी के कोई सबूत नहीं मिले थे। दिसंबर 2023 में राज्य सरकार द्वारा बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को भी दिशा की मौत में किसी गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला था।

    Share:

  • 80% लोकल पार्ट्स और 360 km/h की रफ्तार: रूस ने भारत को पेश की अपनी इवोल्गा ट्रेन टेक्नोलॉजी

    Tue Sep 15 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) अपनी रेल व्यवस्था (Railway system) को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हाई-स्पीड ट्रेन (High-speed train) प्रोजेक्ट देश की प्राथमिकता में शामिल हैं. इसी बीच रूसी कंपनी ट्रांसमैशहोल्डिंग ने भारत को अपनी इवोल्गा हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक पेश की है. यह प्रस्ताव INNOPROM.India कार्यक्रम के दौरान सामने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved