img-fluid

बेटे की 8 लाख रुपये महीना सैलरी, फिर भी पिता को कहा- घर खाली करो

September 15, 2026

करीमनगर: तेलंगाना के करीमनगर के कोथिरामपुर में एक बुजुर्ग दंपति संपत्ति विवाद को लेकर अपने ही घर के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, दंपत्ति का बेटा उन पर घर खाली करने का दबाव डाल रहा है. जम्मीकुंटा मंडल के वाविलाला गांव के निवासी देवुलपल्ली लक्ष्मण 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे. उनका एक बेटा रविकुमार और एक बेटी है.

दंपत्ति ने बताया कि उनका बेटा रवि कुमार हैदराबाद में एयरोस्पेस इंजीनियर के रूप में काम करता है और लगभग 8 लाख रुपये प्रति माह कमाता है. लक्ष्मण ने 2002 में कोथिरामपुर में ये घर बनवाया था. फिर साल 2010 में बेटे के नाम पर घर को ट्रांसफर कर दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका बेटा 2023 से घर खाली करने और चले जाने के लिए उन पर दबाव डाल रहा है.


  • बुजुर्ग दंपति ने बताया कि घर के किराए से होने वाली आय ही फिलहाल उनकी जीविका का मुख्य स्रोत है. उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बुढ़ापे में घर छोड़ने के लिए कहे जाने के बाद उन्हें नहीं पता कि वे कहां जाएंगे. लक्ष्मण ने दुख जताते हुए कहा कि उनकी पत्नी जयलक्ष्मी के हृदय रोग से पीड़ित हैं. इस कारण उनके लिए यह स्थिति और भी विकट हो गई है. हमें हमारा घर चाहिए.

    उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई कि वे संपत्ति हस्तांतरण को रद्द करें और वृद्धावस्था में उन्हें सुरक्षा प्रदान करें. उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उनके बेटे के साथ विवाद का समाधान किया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए. बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घर के सामने एक बुजुर्ग दंपत्ति का ये विरोध प्रदर्शन इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. फिलहाल अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

    Share:

  • शाहरुख खान से इस बात पर नाराज हुआ फैन, बोला- मन्नत बेच दो अगर...

    Tue Sep 15 , 2026
    मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं. उनकी आखिरी फिल्म साल 2023 के दिसंबर में आई थी. नाम था ‘डंकी’. तब से फैंस शाहरुख की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. पर अब ये इंतज़ार खत्म होने वाला है. 100 दिनों के बाद शाहरुख अपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved