img-fluid

NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, झीरम घाटी हमले के सभी 10 दोषियों को मौत की सज़ा सुनाई

September 16, 2026

बस्तर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित विशेष एनआईए कोर्ट ने साल 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमला केस में सभी 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. इस हमले में 29 लोग मारे गए थे. कोर्ट ने इसी महीने की शुरुआत में सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था और फैसले की तारीख 16 सितंबर तय की थी.

जगदलपुर स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत में विशेष न्यायाधीश अभय सिंह राजपूत ने इस मामले में आरोपियों को दोषी ठहराने वाला फैसला सुनाया था. बचाव पक्ष के वकील अरविंद चौधरी ने बताया था कि न्यायाधीश ने 2 महिलाओं सहित 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है. अरविंद चौधरी के मुताबिक, मुकदमे की सुनवाई के दौरान 101 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे.


  • नक्सलियों ने घात लगाकर किया था हमला
    यह हमला 25 मई 2013 को हुआ था, जब नक्सलियों ने बस्तर जिले के दरभा पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर स्थित झीराम घाटी में एक नेशनल हाइवे पर कांग्रेस की ‘परिवर्तन रैली’ पर घात लगाकर हमला किया था. यह वामपंथी उग्रवाद से जुड़े सबसे घातक हमलों में से एक था. इस हमले में कांग्रेस नेताओं, नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों सहित कुल 29 लोग मारे गए और 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे. इस हमले ने उस समय राज्य में पार्टी के टॉप नेताओं को लगभग पूरी तरह से खत्म कर दिया था.

    Share:

  • तालाब में डूबे 8वीं और 7वीं के दो बच्चे, मां के साथ गौरी विसर्जन के लिए पहुंचे थे

    Wed Sep 16 , 2026
    नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां गौरी विसर्जन के दौरान नागपुर के काटोल थाना क्षेत्र के झिलपा परिसर स्थित तालाब में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आयुष हरीश कुमार और दर्शन उर्फ दक्ष धनराज लाड़ के रूप में हुई है। दोनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved