img-fluid

प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्रियों ने भी दी बधाई

September 17, 2026

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन (Birthday) पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) (Vadnagar -Gujarat) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) (Varanasi – Uttar Pradesh) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के सांविधानिक पदों पर आसीन हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं। पीएम मोदी को विदेश से भी जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं।

मोहन यादव ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जनसेवा के जरिए राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दी और भारत के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।


  • योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को ‘नए भारत का शिल्पी’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा बताया। योगी ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान बना रहा है।

    सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की
    पद्म श्री पुरस्कार विजेता सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पटनायक ने कला और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विदेश दौरों के दौरान भारतीय कला-संस्कृति को दुनिया के सामने रखते हैं। पटनायक ने स्वच्छ भारत मिशन और पीएम विश्वकर्मा योजना जैसी पहलों का भी उल्लेख किया।

    निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी को दी बधाई
    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में भी पीएम मोदी देश को ‘विकसित भारत’ की दिशा में मजबूती से आगे ले जा रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर कदम पर राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है।

    जयशंकर ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और देशवासियों की सेवा में लंबे कार्यकाल की कामना की। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने विचारों और उपलब्धियों से दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी ने सुशासन के कई नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि उनके नेतृत्व में समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति और नई दिशा मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए देश की विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

    किरण बेदी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    पूर्व पुडुचेरी उपराज्यपाल किरण बेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन देश की समृद्धि और विकास के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत का सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं और देश को ‘विकसित भारत’ की दिशा में आगे ले जा रहे हैं।

    सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की
    अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और मां उमिया की आरती की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान बच्चों ने एक झांकी प्रस्तुत की, जिसमें पीएम मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया।

    शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को दी बधाई
    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का जिक्र किया।

    मोहन चरण माझी ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं
    ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी को विकसित भारत का दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेता बताया।

    ओम बिरला ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर विकास, आत्मनिर्भरता और डिजिटल प्रगति के नए मानक स्थापित कर रहा है।

    पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी को युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित नेता बताया।

    Share:

  • आम जनता को राहत: पेट्रोल, डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स में भारी कटौती, नई दरें लागू

    Thu Sep 17 , 2026
    नई दिल्ली. केंद्र सरकार (Central government) ने पेट्रोल, डीजल (petrol, diesel) और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स (windfall tax) में कटौती की है. यह नई दरें 16 सितंबर से शुरू हुए अगले पखवाड़े के लिए लागू होंगी. सरकार हर दो हफ्ते में इन दरों की समीक्षा करती है. वित्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved