फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida) में घरेलू विवाद की जांच के दौरान मां और बेटे के बीच कथित अनैतिक संबंधों (Illicit relationship between mother and son) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 46 वर्षीय महिला क्रिस्टीना क्लेमेंस और उसके 22 वर्षीय बेटे शेन क्लेमेंस के बीच बेटे के 18 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद से संबंध थे। जांच में दोनों के बीच ऐसे संबंध 100 से अधिक बार होने की बात सामने आई है। मामले में मां को गिरफ्तार किया गया है।
पोलक काउंटी के शेरिफ ग्रेडी जुड के अनुसार, मामले का खुलासा उस समय हुआ जब क्रिस्टीना ने बेटे पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुलाया।
बेटे के बयान से जांच में आया मोड़
पुलिस ने घरेलू हिंसा के आरोप में शेन को हिरासत में लिया। इसी दौरान उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि 18 वर्ष की उम्र के बाद से उसके अपनी मां के साथ संबंध रहे हैं। अधिकारियों को उसके बयान पर विश्वास नहीं हुआ और उससे दोबारा पूरी बात बताने को कहा गया। शेन ने दूसरी बार भी वही जानकारी दी।
इसके बाद जांच अधिकारियों ने क्रिस्टीना से पूछताछ की और उसके बेटे के आरोपों के बारे में सवाल किए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों के बीच लंबे समय से ऐसे संबंध होने की जानकारी सामने आई।
क्रिस्टीना के पति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे थे और उन्हें मां-बेटे के बीच चल रहे संबंधों की जानकारी नहीं थी। हालांकि, उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि जब मां और बेटा बंद कमरे में एक साथ समय बिताते थे तो उन्हें कभी-कभी संदेह होता था।
पुलिस ने मां और बेटे के खिलाफ करीबी रिश्तेदारों के बीच यौन संबंध से जुड़े आरोपों में मामला दर्ज किया है।
महिला को मिली जमानत
क्रिस्टीना के खिलाफ घरेलू हिंसा और एडल्ट्री से जुड़े अतिरिक्त आरोप भी लगाए गए हैं। उसे 6,250 डॉलर के मुचलके पर जमानत मिल गई है।
वहीं, शेन के खिलाफ भी घरेलू हिंसा का अतिरिक्त मामला दर्ज किया गया है और वह फिलहाल हिरासत में है। मामले की जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved