img-fluid

जापान के पूर्व PM योशिहिको नोदा आम नेता की तरह 40 साल से रोज बांट रहे न्यूजलेटर…

September 20, 2026

टोक्यो। लोकतंत्र (Democracy) में जब कोई नेता देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच जाता है, तो आमतौर पर वीआईपी सुरक्षा, बड़े काफिले और भव्य आयोजन उसकी पहचान बन जाते हैं। लेकिन जापान (Japan ) के पूर्व प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा (Former PM Yoshihiko Noda ) की कहानी एकदम अलग है।


  • देश के प्रधानमंत्री रह चुके नोदा पिछले लगभग चार दशकों यानी 40 साल से एक साधारण स्थानीय नेता की तरह रोज सुबह रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े होकर यात्रियों को राजनीतिक पर्चे और न्यूजलेटर बांटते हैं। हाल ही में 18 सितंबर को योशिहिको नोदा को चिबा के मिनामी-फुनाबाशी रेलवे स्टेशन पर सुबह की व्यस्त आवाजाही के दौरान देखा गया। उनके आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, वे सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक स्टेशन के प्रवेश द्वार पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कोई भाषण नहीं दिया, बल्कि सीधे यात्रियों के हाथ में पर्चे थमाए।

    1986 से शुरू हुआ सिलसिला, जो पीएम बनने पर भी नहीं टूटा
    1987 में नोदा चिबा प्रांतीय विधानसभा के सदस्य चुने गए। 1993 में जापान के निचले सदन में पहुंचे। 2011-2012 में वित्त मंत्री रहने के बाद सितंबर 2011 से दिसंबर 2012 तक जापान के प्रधानमंत्री पद पर रहे। जापान के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक पद पर पहुंचने और बाद में पद छोड़ने के बावजूद उन्होंने अपनी इस आदत को कभी नहीं बदला।

    Share:

  • जर्मन महिला ट्रैवलर ने बेंगलुरु को मुंबई से बताया ज्यादा सुरक्षित, रेटिंग पर छिड़ी चर्चा

    Sun Sep 20 , 2026
    नई दिल्ली। भारत घूमने पहुंची जर्मनी की महिला ट्रैवलर एलिस (Female traveler Alice) इन दिनों अपने सोलो ट्रैवलिंग अनुभव को लेकर चर्चा में हैं। करीब 20 दिनों से भारत की यात्रा कर रहीं एलिस ने बेंगलुरु, पुणे, लोनावला और मुंबई का दौरा किया। दिल्ली पहुंचने से पहले 18 सितंबर को मुंबई से उन्होंने इंस्टाग्राम पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved