img-fluid

इंदौरी व्यापारी कल मनाएंगे ‘No UPI Day’, ठेले से लेकर शॉपिंग मॉल तक विरोध

September 22, 2026

इंदौरी व्यापारी कल मनाएंगे नो यूपीआई डे, ठेले से लेकर शॉपिंग मॉल तक विरोध

केन्द्रद्वारा थोपे एमडीआर शुल्क का हो रहा है तीखा विरोध

इंदौर। केन्द्र सरकार (Central Government) द्वारा 15 अक्टूबर से थोपे जाने वाले 0.4 फीसदी एमडीआर (MDR) को लेकर देशभर में हल्ला मचा है। पहले तो केन्द्र सरकार ने डिजिटल भुगतान (Digital payments) को बढ़ावा दिया और अब 2 हजार रुपए से अधिक की राशि पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट आरोपित कर डाला, जिसके चलते ठेले से लेकर शॉपिंग मॉल तक के छोटे-बड़े व्यापारी विरोध में उतर आए और इंदौर के ही 125 से ज्यादा व्यापारिक संगठनों ने कल नो यूपीआई डे (‘No UPI Day’) मनाना तय किया और इस दौरान किसी भी तरह का डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। जितने भी क्यूआर कोड और साउंड बॉक्स हैं, वे सब काउंटरों से हटा दिए जाएंगे। यानी सिर्फ नकद में ही लेन-देन होगा।


  • कोरोना के बाद से डिजिटल भुगतान में तेजी आई और स्थिति यह हुई कि सामान्य फुटपाथी या ठेले-गुमटी के जरिए सामान बेचने वाले अदने से कारोबारी ने भी यूपीआई के जरिए डिजिटल भुगतान लेना शुरू कर दिया। समय-समय पर केन्द्र सरकार आंकड़े जारी कर डिजिटल इंडिया का ढोल भी पीटती रही कि अब नकदी की बजाय ऑनलाइन भुगतान बढ़ रहा है। दूसरी तरफ केन्द्र ने 0.4 फीसदी मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर वसूलने का निर्णय लिया और इसे 15 अक्टूबर से पूरे देश में लागू करने की घोषणा की, जिसमें 2 हजार से अधिक के ऑनलाइन भुगतान पर यह राशि व्यापारी को ही चुकाना पड़ेगी। नतीजतन इस निर्णय का विरोध इंदौर सहित देशभर में शुरू हो गया। अहिल्या चैम्बर ऑफ कॉमर्स, इंदौर रिटेल एसोसिएशन, सियागंज व्यापारी, जेल रोड से लेकर शहरभर के सवा सौ से अधिक छोटे-बड़े संगठनों ने कल 23 सितम्बर को नो यूपीआई डे मनाने का निर्णय लिया, जिसके चलते ठेले से लेकर शॉपिंग मॉल सहित तमाम प्रतिष्ठानों पर जो डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड और साउंड बॉक्स रखे रहते हैं उन्हें हटा दिया जाएगा। यानी किसी भी तरह का डिजिटल भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि अंतत: इसका बोझ भी उपभोक्ताओं पर ही आएगा।

    Share:

  • एक महीने में छह बड़े मुकाबले और टीम इंडिया में कई बदलाव, जडेजा से नमन धीर तक किसे मिली नई जिम्मेदारी

    Tue Sep 22 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team)आने वाले एक महीने से ज्यादा समय तक लगातार क्रिकेट में व्यस्त रहने वाली है। (WestIndies)वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज (ODI and T20 series)से लेकर एशियन गेम्स ईरानी कप (Asian Games Irani Cup)और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए के मुकाबलों तक अलग अलग स्तर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved