
जबलपुर। सोमवार का दिन ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों एवं गौसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं हर्ष का अवसर रहा। गौमाता की कृपा एवं संतों के आशीर्वाद से गौधात्री एग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम मुडिय़ा, पनागर, जबलपुर में स्थापित ‘वृद्धि मिल्कÓ मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का भव्य शुभारंभ विधायक सुशील इंदु तिवारी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अशोक दहेरिया, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जेपी वर्मा, कंपनी के सीईओ राजीव वर्मा, जीएम रविकांत सक्सेना, प्लांट हेड कैलाश यादव, हर्षवर्धन मिश्र तथा स्वामी अविनाश रंगेली की गरिमामयी उपस्थिति एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में हर्षवर्धन मिश्रा, अखिलेश, शिवम, कार्तिक सहित वृद्धि समूह के अनेक पदाधिकारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे। साथ ही कंपनी के शुभचिंतक एवं मित्र हर्ष तिवारी, अमन तिवारी, पुष्पराज त्रिपाठी, अनिल तिवारी एवं नीरज पांडे, दिलीप तिवारी, विनय रविकांत पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता प्रदान की।
ग्राहक इन स्टोरों से वृद्धि मिल्क एवं अन्य दुग्ध उत्पाद प्राप्त कर सकते हैं
गौधात्री एग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्रामीण दुग्ध उत्पादकों, गौपालकों एवं उपभोक्ताओं के हित में इस पहल को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। कंपनी का उद्देश्य है कि गौमाता की सेवा, किसान की समृद्धि और उपभोक्ता के स्वास्थ्य—इन तीनों को साथ लेकर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर ग्रामीण दुग्ध व्यवस्था का निर्माण किया जाए। गौमाता की कृपा से ‘वृद्धिÓ की ओर एक और सार्थक कदम।
स्वास्थ्य, समृद्धि और गौसेवा की दिशा में पहल
‘वृद्धि मिल्क’ परियोजना का उद्देश्य केवल दुग्ध प्रसंस्करण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, पशुपालक परिवारों को स्थानीय बाजार उपलब्ध कराने, गौ-आधारित उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना है। कंपनी का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी प्रसंस्करण इकाई स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा तथा गौपालन से जुड़े परिवारों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा स्थानीय बाजार
कंपनी की ओर से बताया गया कि पनागर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गौपालन एवं दुग्ध उत्पादन से जुड़े हुए हैं। स्थानीय स्तर पर पर्याप्त संग्रहण एवं प्रसंस्करण की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण अनेक किसानों को दूध शहरों तक ले जाना पड़ता है। विशेष रूप से देशी गाय के दूध में सामान्यत: वसा की मात्रा कम होने के कारण कई बार किसानों को उसके उचित मूल्य एवं बाजार की उपलब्धता में कठिनाई होती है। ऐसे में गौधात्री एग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थानीय स्तर पर दूध का संग्रहण एवं प्रसंस्करण कर किसानों को उनके दूध के लिए स्थानीय बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कंपनी द्वारा गौ-आधारित दुग्ध उत्पादों के अंतर्गत वृद्धि मिल्क, शुद्ध पनीर, घी, खोया, दही एवं अन्य दुग्ध उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved