img-fluid

पीवीआर की बड़ी स्क्रीन पर हुआ नी रिप्लेसमेंट सर्जरी का लाइव डेमोंस्ट्रेशन

September 22, 2026

जबलपुर। बोन एंड जॉइंट वैलनेस क्लिनिक के डायरेक्टर डॉ. अमित जयकुमार जैन (कोटवालों) के मार्गदर्शन में शनिवार शाम माल-11 स्थित पीवीआर स्क्रीन नंबर-1 में ‘एलाइनमेंट- द समिट ऑफ ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरीÓ विषय पर डॉक्टर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।


  • आयोजकों के अनुसार, महाकौशल क्षेत्र में पहली बार बड़े पर्दे पर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की तकनीकों और बारीकियों का डेमोंस्ट्रेशन किया गया। संगोष्ठी में करीब 190 जनरल प्रैक्टिशनर्स, फिजियोथैरेपिस्ट और शहर के अन्य चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। डॉ. अमित जैन ने नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में उपयोग की जाने वाली तकनीक, उच्च गुणवत्ता वाले इंप्लांट, न्यूनतम चीरे तथा सर्जरी से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियों को बड़े पर्दे पर समझाया। इस दौरान चिकित्सकों के सवालों के जवाब भी दिए गए। कार्यक्रम में नी रिप्लेसमेंट करा चुके मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद किस तरह दर्द से राहत मिलने के साथ दैनिक जीवन को बेहतर तरीके से जिया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. चांदनी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, योगेंद्र दुबे, सचिन जैन, नरेश ग्रोवर, राधेलाल गुप्ता सहित बोन एंड जॉइंट वैलनेस क्लिनिक की टीम और गणमान्यजन मौजूद रहे।

    Share:

  • निशात ने बना ली थी सऊद से दूरी... लखीमपुर हत्याकांड में ब्रेकअप एंगल

    Tue Sep 22 , 2026
    शाहपुरा: शाहपुरा कोठी स्थित ‘चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल’ में लेडी टीचर निशात फातिमा की हत्या और आरोपी सऊद अंसारी के सुसाइड मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रोजाना नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस सनसनीखेज वारदात में ‘ब्रेकअप और दूरी’ की नई थ्योरी सामने आ रही है. पुलिस और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved