img-fluid

सौ स्थानों पर निगम ने कुंड लगाए, लेकिन कहीं पानी नहीं तो कहीं फूटे कुंडों से परेशानी

September 25, 2026

इंदौर। नगर निगम ने आज गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सौ से ज्यादा स्थानों पर पर्यावरण हितैषी कुंड लगाए हैं। इसके लिए आसपास के हिस्सों में टेंट लगाकर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। हर बार निगम प्लास्टिक के बने बड़े कुंड अलग-अलग स्थानों पर लगाता है, ताकि क्षेत्र के लोग मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का उनमें विसर्जन कर सकें। इस बार भी कई जगह कुंड तो लगाए गए हैं, लेकिन कहीं पानी की व्यवस्था नहीं है तो कहीं कुंड फूटे होने के कारण पानी बहने की शिकायतें निगम कर्मचारियों ने अफसरों को की। कई स्थानों पर लगाए गए कुंडों को बदलने का काम चलता रहा। नगर निगम ने प्रतिमाओं के एकत्रीकरण के लिए भी पंडाल बनाए हैं और वहां से गणेश प्रतिमाओं को जवाहर टेकरी तक ले जाने के लिए कई डंपर और वाहनों की व्यवस्था की गई है।


  • Share:

  • इंदौर: दतुनी पहाड़ी बनी ऋषि पर्वत, 25 हजार पौधों से हरियाली का हुआ श्री गणेश

    Fri Sep 25 , 2026
    इंदौर। सूखी-पथरीली दतुनी पहाड़ी (Datuni hill) पर गुरुवार को हरियाली (Greenery) का बीजारोपण हुआ। देवगुराड़िया (Devguradiya) स्थित पहाड़ी पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ (‘A Tree in Mother’s Name’) महाअभियान के तहत 25 हजार पौधे रोपे गए। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और दादा गुरु महाराज की मौजूदगी में हुए आयोजन में विजयवर्गीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved