
इंदौर। सूखी-पथरीली दतुनी पहाड़ी (Datuni hill) पर गुरुवार को हरियाली (Greenery) का बीजारोपण हुआ। देवगुराड़िया (Devguradiya) स्थित पहाड़ी पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ (‘A Tree in Mother’s Name’) महाअभियान के तहत 25 हजार पौधे रोपे गए। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और दादा गुरु महाराज की मौजूदगी में हुए आयोजन में विजयवर्गीय ने घोषणा की कि अब दतुनी पहाड़ी को ‘ऋषि पर्वत’ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार यहां पहला पौधा एक ऋषि ने रोपा था।
विजयवर्गीय ने कहा कि पौधा लगाना आसान है, लेकिन उसे पेड़ बनाना असली चुनौती है। उन्होंने लोगों से पौधों की बच्चों की तरह देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए यहां ऑक्सीजन जोन तैयार किया जा रहा है। पहाड़ी पर आगे करीब एक लाख पौधे लगाने की योजना है। दादा गुरु महाराज ने पौधारोपण को जीवन और प्रकृति की रक्षा का महायज्ञ बताते हुए कहा कि सनातन परंपरा में पेड़-पौधों को परमात्मा का स्वरूप माना गया है। विधायक मधु वर्मा ने बताया कि रेवती रेंज से प्रेरणा लेकर दतुनी पहाड़ी को हरा-भरा करने की योजना बनाई गई है। जनकार्य समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ के अनुसार अभियान में 8 हजार से अधिक फलदार पौधे भी शामिल हैं। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर रामगोपाल दास, पद्मश्री जनक पलटा, महंत लालदास सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved