img-fluid

MP: स्पा की आड़ में कथित देह व्यापार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, भोपाल में आखिर कितना बड़ा है काला कारोबार का नेटवर्क?

September 25, 2026

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के कारोबार पर पुलिस की लगातार कार्रवाई ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब तक शहर के चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी हो चुकी है। अब सवाल यह है कि क्या भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है क्या युवतियां किसी रैकेट का शिकार हैं या फिर पैसों और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लालच में इस दलदल तक पहुंच रही हैं।

भोपाल में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस लगातार स्पा सेंटरों पर कार्रवाई कर रही है। होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल के pure heavens spa सेंटर,इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा सेंटर,एमपी नगर और अन्य इलाकों में हुई छापेमारी के दौरान कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और अनैतिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने राजधानी में चल रहे कथित देह व्यापार के नेटवर्क की आशंका को और गहरा कर दिया है। पुलिस अब सिर्फ स्पा सेंटर संचालकों तक ही नहीं बल्कि उनसे जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि इन स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों को कैसे जोड़ा गया और इनके पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

स्पा सेंटरों पर हो रही कार्रवाई पर एडीशनल कमिश्नर ने कहा, ‘स्पा सेंटर की आड़ में जो भी अनैतिक गतिविधि चलने की मुखबिर से सूचना मिली थी। हमने पूरी तैयारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया और उन सभी स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कई युवक- युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन थानों के अलग-अलग स्थान पर कार्रवाई की है। आने वाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। किसी बड़े रैकेट या गिरोह होने की आशंका पर उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है जिसका एनालिसिस कर रहे हैं।

भोपाल में स्पा सेंटरों पर लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने की कोशिश में है। चार स्पा सेंटरों पर कार्रवाई के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है और होटलों से सामने आए कुछ वीडियो की भी जांच की जा रही है।

हालांकि यह तय करना अभी बाकी है कि इन मामलों के पीछे कोई संगठित रैकेट है या अलग-अलग स्तर पर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी।

Share:

  • एसबीआई के सभी एटीएम में 28 से 30 सितंबर तक नहीं लगेगा लेनदेन पर शुल्क

    Fri Sep 25 , 2026
    मुंबई । एसबीआई के सभी एटीएम में (In any SBI ATM) 28 से 30 सितंबर तक (From September 28 to 30) लेनदेन पर शुल्क नहीं लगेगा (No transaction charges will be Levied) । बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 28-30 सितंबर तक की अवधि में सभी एटीएम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved