img-fluid

MP: पिपरिया में शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई: सस्ती शराब के चक्कर में हंगामा, पुलिस के एक्शन पर सवाल

September 26, 2026

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया की सड़कों पर इन दिनों पुलिस का गश्त कम और ‘शराब ठेकेदारों के गुर्गों’ की दबंगई ज्यादा दिखाई दे रही है। मामला इतना गरमा गया है कि बीच सड़क पर एक युवक को उठाकर गाड़ी में ठूंसने और चप्पलों-थप्पड़ों से कूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। ​कहानी के पीछे की इनसाइड स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है।

बताया जा रहा है कि पिपरिया और बनखेड़ी में शराब का रेट MRP से काफी ऊपर चल रहा है, जबकि महज 12 किलोमीटर दूर शोभापुर में दारू 200 से 300 रुपये सस्ती मिल रही है। अब शौकीनों का झुकाव शोभापुर की तरफ होना लाजमी था। रामनगर निवासी बृजेश कहार भी 23 सितंबर को शोभापुर से 8 बोतलें लेकर लौट रहा था। तरौन रोड पर सफेद बोलेरो में आए 4 गुर्गों ने उसे रोका, बैग खंगाला और सीधे गाड़ी में लादकर ले गए। आरोप है कि रास्ते भर थप्पड़ों की बरसात हुई और दबाव बनाया गया कि वह कबूले कि सारी शराब बेचने के लिए ला रहा था।

​पुलिस का ‘जादुई’ टाइम टेबल

मजेदार बात यह है कि घटना 23 सितंबर शाम 5 बजे की है, लेकिन पुलिस के रिकॉर्ड में बृजेश को शाम 5:55 बजे मोकलवाड़ी के पास 7 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार दिखाया गया। यानी पिटाई का वीडियो जब 2 दिन बाद वायरल हुआ, तब जाकर पुलिस महकमा जागा। ​दबाव बढ़ा तो शुक्रवार-शनिवार की रात पुलिस ने आरोपी गब्बर, शशि, रोहित और राजू के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट की FIR दर्ज कर ली।

बीते दिनों युवक को बंधक बनाकर पीटा था

हालांकि, ठेकेदार अटल राय ने तुरंत पल्ला झाड़ते हुए कहा ये हमारे बंदे नहीं हैं। ​गंभीर बात यह है कि यह कोई पहली वारदात नहीं है। बीते 19 जुलाई को भी शोभापुर से शराब ला रहे एक युवक को 3 घंटे बंधक बनाकर पीटा गया था। सवाल उठता है कि क्या पिपरिया में आबकारी विभाग का काम अब ठेकेदार के प्राइवेट बाउंसर संभाल रहे हैं? क्या आपको लगता है कि इलाके में शराब की कालाबाजारी और गुंडागर्दी पर नकेल कसने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए? इधर, एसपी साई कृष्णा एस. थोटा का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Share:

  • छतरपुर में ट्रक की भीषण टक्कर से बोलेरो के उड़े परखच्चे, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत

    Sat Sep 26 , 2026
    छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है. मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो वाहन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि चीख-पुकार मच गई. इस भीषण दुर्घटना में बोलेरो सवार 5 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved