img-fluid

छतरपुर में ट्रक की भीषण टक्कर से बोलेरो के उड़े परखच्चे, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत

September 26, 2026

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है. मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो वाहन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि चीख-पुकार मच गई. इस भीषण दुर्घटना में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी. चौका गांव के पास जैसे ही दोनों वाहन आमने-सामने आए, जोरदार धमाके जैसी आवाज के साथ सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लोहे के ढेर में तब्दील हो गई. कई लोग क्षतिग्रस्त बोलेरो में ही फंस गए.


  • स्थानीय लोगों ने दिखाई इंसानियत
    दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े. स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए गाड़ी के मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया और पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही मातगुवां थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस
    पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. भीषण टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और दुर्घटना की असल वजह क्या थी. इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. ट्रक और बोलेरो की टक्कर के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है. इस हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल छा गया है.

    पुलिस को फोन करने वाले सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि मैं बिजापुर से छतरपुर जा रहा है. यहां एक गाड़ी बोलेरो देखी. उसका ट्रक से एक्सीडेंट से हो गया. जब हमने देखा कि यह तो बिजापुर के लोग रहे हैं, तो पुलिस को फोन किया. इसके बाद पुलिस आई. जिसमें से एक लोग थोड़ा होश में था, तो पुलिस की गाड़ी उसे छतरपुर लेकर गई है. बाकी 5 लोगों की मौत हो गई है. सभी लोग बिजावर के रहने वाले हैं.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved