img-fluid

मस्जिद हटाने को लेकर उज्जैन में पथराव के बाद आंसू गैस, देर रात समझौता… सुबह फिर सड़कों पर उतरे लोग; मुख्यमंत्री का समर्पण भी सबक नहीं बन सका

September 28, 2026

उज्जैन। छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद (Shahi Masjid) का कुछ हिस्सा हटाने को लेकर कल मुस्लिम समाज (Muslim Brotherhood) के लोगों से प्रशासन की बातचीत हो गई थी तथा तय हुआ था कि अपने हाथ से ही चौड़ीकरण में आ रहा हिस्सा समाज के लोग हटाएंगे, लेकिन आज सुबह एक बार फिर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस उपद्रव के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े।


  • एक ओर जहां मुख्यमंत्री खुद सड़क निर्माण में बाधा बन रहे अपने मकान पर कुदाली चला रहे हैं, वहीं चौड़ीकरण में आ रहा शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा हटाने को लेकर पिछले दो दिनों से तनाव बना हुआ है। कल रात हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मुस्लिम समाज के लोगों से प्रशासन की बात हो गई थी तथा तय हुआ था कि चौड़ीकरण में आ रहा हिस्सा समाज के लोग अपने हाथों से ही हटाएंगे, लेकिन आज सुबह फिर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच पथराव शुरू हो गया। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ना पड़े। मौके पर कलेक्टर रोशनसिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित पुलिस के बड़े अधिकारी, आरएएफ, एसटीएफ की टुकड़ी और स्थानीय पुलिस बल पहुंच गया।

    11 फीट का हिस्सा है सड़क में बाधक
    उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जबकि उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी को लेकर पूरे शहर में मार्ग चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी को लेकर मस्जिद का 11 फीट का हिस्सा ढहाया जाना है।

    Share:

  • रायगढ़ के महाड MIDC में जोरदार धमाका, 4 किलोमीटर तक महसूस हुए झटके; तीन लोग घायल

    Mon Sep 28 , 2026
    रायगढ़ ! महाराष्ट्र के रायगढ़ (Raigad, Maharashtra) जिले के महाड MIDC क्षेत्र में सोमवार को एक कंपनी में जोरदार धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद कंपनी परिसर में आग लग गई और चारों तरफ धुआं फैल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सिनर्जिया केम इंडस्ट्रीज (Synergia Chem Industries) में रिएक्टर की पाइप फटने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved