img-fluid

20 करोड़ से दो वार्डों में पानी की टंकियों के साथ सड़कों का होगा निर्माण

September 28, 2026

इंदौर। सांवेर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले निगम के दो वार्ड 35 और 36 में लगभग 20 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण किए गए। क्षेत्रीय विधायक और मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुताबिक साढ़े 11 करोड़ रुपए की लागत से नई पानी की टंकी बनेगी और लगभग 14 से अधिक कॉलोनियों के 20 हजार से अधिक लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी, साथ ही कई सड़कों के निर्माण भी होंगे। पंचवटी कॉलोनी की 6 गलियों में सीमेंट कांक्रीट की रोड बनेगी।

मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वार्ड क्रमांक 35 में लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत के छह विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 11 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नवीन पेयजल टंकी का भूमिपूजन प्रमुख रूप से शामिल है। इस टंकी का निर्माण आगामी 18 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र की 14 से अधिक कॉलोनियों में पेयजल लाइन बिछाने की योजना पर भी कार्य किया जाएगा। इस परियोजना से पंचवटी कॉलोनी, डीबी प्राइड, सिंगापुर टाउनशिप, ड्रीम सिटी, सिंगापुर ग्रीन व्यू कॉलोनी, पंचवटी एनेक्स, तलावलीचांदा, रास टाउन, सांची प्लांट डेरी सहित आसपास की अन्य कॉलोनियों के 20 हजार से अधिक रहवासियों को लाभ मिलेगा।


  • नवीन पेयजल टंकी और पाइपलाइन के विस्तार से क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता को बेहतर बनाने तथा नागरिकों की पेयजल संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहायता मिलेगी। मंत्री सिलावट ने पंचवटी कॉलोनी की छह गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्यों की भी जानकारी दी। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा कॉलोनी के आंतरिक मार्गों का विकास होगा। वार्ड क्रमांक 36 में लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत से चार स्थानों पर सीसी रोड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों से क्षेत्र के आंतरिक मार्गों की स्थिति में सुधार होगा और नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज, नाली, स्वास्थ्य, शिक्षा, तालाब, गार्डन तथा संजीवनी क्लिनिक जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

    Share:

  • एमटीएच में मातृत्व भगवान भरोसे, एक बेड पर तीन महिलाएं तो दो जमीन पर

    Mon Sep 28 , 2026
    इन्दौर। मातृत्व जैसी संवेदनशील स्थिति में महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ माहौल देने के लिए बने एमटीएच महिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की तस्वीर चिंता बढ़ाने वाली है। स्थिति यह है कि अस्पताल सिर्फ भगवान भरोसे ही चल रहा है। यहां एक बेड पर दो से तीन महिलाएं लेटी दिखाई देती हैं तो कुछ महिलाएं जमीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved