
उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा सोमवार को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया । गोविंदा ने भगवान के दर्शन कर वैदिक मंत्रो का जाप किया । इस दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
गोविंदा ने सभी के साथ अपने परिवार और बच्चों के सुख समृद्धि की कामना बाबा महाकाल से की । इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से फिल्म अभिनेता गोविंदा का सम्मान भी किया गया। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी प्रमुख धार्मिक केंद्र है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान महाकालेश्वर विराजमान हैं। देश की कई जानी-मानी हस्तियां भी समय-समय पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचती रहती हैं। फिल्म अभिनेता गोविंदा के उज्जैन पहुंचने पर मंदिर परिसर में उनकी सुरक्षा और दर्शन की व्यवस्था की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved