img-fluid

MP: “रोड नहीं तो वोट नहीं!” बदहाल सड़क से परेशान 2500 मतदाताओं का कड़ा फैसला, चुनाव का पूर्ण बहिष्कार

September 28, 2026

रायसेन जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत मऊ पथरई और ग्राम पंचायत सूंड सालेरा के ग्रामीणों ने बदहाल सड़क की समस्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगभग 2500 से अधिक मतदाताओं ने एकजुट होकर कल होने वाले जिला पंचायत वार्ड नंबर 3 के उपचुनाव का पूरी तरह से बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि- “जब तक रोड नहीं, तब तक वोट नहीं।”

60 गांवों की लाइफलाइन, फिर भी उखड़ी पड़ी है सड़क

ग्रामीणों के अनुसार, यह मुख्य सड़क जिला मुख्यालय को लगभग 60 गांवों से जोड़ती है। लंबे समय से देखरेख न होने के कारण पूरी सड़क पूरी तरह से उखड़ी और बदहाल पड़ी है। ग्रामीणों का दावा है कि साल 2023 में इस सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत भी हो चुका था, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण आज तक काम शुरू नहीं हो सका।

PM और CM से लेकर कलेक्टर तक लगाई गुहार

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण कई सालों से संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस संबंध में तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर, मुख्यमंत्री और यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री तक को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इसके बावजूद हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।

3 लोगों की जा चुकी है जान, बुजुर्ग और बच्चे परेशान

पूर्व सरपंच झलकन बैरागी ने बताया कि इस खस्ताहाल सड़क के कारण अब तक हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। वहीं गांव की बुजुर्ग महिलाओं का कहना है कि सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण आए दिन बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो जाते हैं और बच्चों का स्कूल जाना भी दूभर हो गया है।

ग्रामीण खलीलुल्लाह ने बताया कि शासन-प्रशासन की उपेक्षा से तंग आकर ही हम सभी ने इस बार जिला पंचायत उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। अब देखना यह होगा कि इस सामूहिक बहिष्कार के बाद जिला प्रशासन ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर क्या रुख अपनाता है।

Share:

  • MP: सतना में बड़ा स्कूल हादसा: छज्जे का प्लास्टर गिरने से 4 मासूम घायल, मची भगदड़

    Mon Sep 28 , 2026
    मध्य प्रदेश के सतना जिले के विकासखंड सोहावल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डफाई फुटौंदी में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में प्लास्टर की चपेट में आने से चार बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved