img-fluid

MP: ITM यूनिवर्सिटी के BBA छात्र की संदिग्ध सड़क हादसे में मौत, जांच में जुटी पुलिस

September 29, 2026

ग्वालियर के थाना झांसी रोड क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ITM यूनिवर्सिटी के BBA छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान अमित राजपूत निवासी ग्राम महाराजपुर, जिला मुरैना के रूप में हुई है। अमित ग्वालियर स्थित ITM यूनिवर्सिटी से BBA की पढ़ाई कर रहा था।

घटना की जानकारी परिजनों को अमित के दोस्तों ने दी। दोस्तों के अनुसार यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर निकलते ही एक तेज रफ्तार कंटेनर ने अमित को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत ITM परिसर में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक छात्र के परिजनों का आरोप है कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तब तक अमित की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने हादसे की परिस्थितियों पर संदेह जताया है।

सूचना मिलते ही थाना झांसी रोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हादसे की असल वजह जानने के लिए यूनिवर्सिटी कैंपस और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Share:

  • MP: राहुल के बालाघाट दौरे पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज; बोले- ‘वे घूमने के लिए कभी थाईलैंड तो कभी एकांतवास जाते हैं!’

    Tue Sep 29 , 2026
    मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री तथा धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को धार प्रवास पर पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर तीखा राजनीतिक तंज कसा। ‘राहुल गांधी के घूमने पर मैं क्या […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved