img-fluid

MP: चंद रुपयों के लालच में अपराध की राह पर युवा, इंदौर में ऑनलाइन सट्टा और अवैध गेमिंग रैकेट का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

September 30, 2026

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में चंद रुपयों के लालच में युवा लगातार अपराध की राह पर बढ़ रहे हैं। इंदौर शहर में अवैध ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की रोकथाम के लिए इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी का गोरखधंधा चलाने वाले दो शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ऑनलाइन एक्सचेंज की आईडी बनाकर चलाते थे सट्टा

इंदौर क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान कुलदीप धनावत और महावीर हर्षवाल के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी CretaBet, Pablo247 और Lotus265 जैसे ऑनलाइन एक्सचेंज और प्लेटफॉर्म से जुड़ी आईडी बनाकर अवैध गेमिंग व सट्टेबाजी की गतिविधियाँ संचालित कर रहे थे।

म्यूल खातों का इस्तेमाल 

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी सट्टेबाजी से प्राप्त अवैध रकम को विभिन्न म्यूल बैंक खातों (दूसरों के नाम पर खोले गए फर्जी/किराए के बैंक खाते) में मंगवाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 महंगे मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और विभिन्न बैंकों के 8 एटीएम कार्ड विधिवत जब्त किए हैं।

पुलिस ने मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1976 की धारा 4(a), दूरसंचार अधिनियम 2023 की धारा 112(1) और आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि ऑनलाइन गेमिंग आईडी, बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

Share:

  • ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांगः विपक्षी पार्टियों के प्रदर्शन के बीच इस पार्टी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

    Wed Sep 30 , 2026
    मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों के बीच INDIA ब्लॉक ने आंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। 30 सितंबर को हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद गठबंधन ने 2 से 8 अक्टूबर तक ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ आयोजित करने की घोषणा की है। इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved