
नागदा। सेवा संकल्प अभियान में नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र में कुपोषण उन्मूलन के लिए विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एसडीएम रंजना पाटीदार और बीएमओ डॉ. संजीव कुमरावत ने राजस्व, स्वास्थ्य, नपा और महिला बाल विकास विभाग के अंतर्विभागीय समंवय से पोषण मित्र सेवा की शुरुआत की जिसमें 65 चिंहित बच्चों को हाई-प्रोटीन डाइट और स्वच्छता किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. चौहान उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता नपाध्यक्ष संतोष गेहलोत ने की। कार्यक्रम में भाजपा बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, नपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, छोटे मल्लाह, तहसीलदार मधु नायक, सीएमओ सतीश मटसेनिया, बीएमओ डॉ. संजीव कुमरावत, सीडीपीओ मुकेश वर्मा, डॉ. शिवानी आठेडा, सुहानी गुप्ता मंचासीन रहे। अभियान के प्रथम चरण में 65 बच्चों को हाई-प्रोटीन, हाई-एनर्जी डाइट और स्वच्छता किट का वितरण किया गया। डाइट को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप डुंगरवाल, पोषक प्रशिक्षण संजू पाटनकर के निर्देशन में एनआरसी की ज्योति, उनकी टीम की महिमा, संगीता, लक्ष्मी, मधु द्वारा तैयार किया गया है।
अंतर-विभागीय समंवय की अनूठी मिसाल
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजस्व विभाग, नगरपालिका, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थय विभग का समंवय रहा। बच्चों को कार्यक्रम स्थल तक लाने में दलपत सिंह कछावा, बीसीएम श्रुतिका, डाइट के लिए राशन की व्यवस्था व पैकेजिंग में नितेश उपाध्याय, कार्यक्रम मैनेजमेंट अनोखी लाल प्रजापत, संतोष जोशी ने किया। नागदा शहर की समस्त एएनएम, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। संचालन पीएमश्री शासकीय कन्या उमावि के एमएच मंसूरी ने किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved