img-fluid

इंदौर से अहमदाबाद, जयपुर नागपुर तक बस सेवा शुरू

October 01, 2026

  • मुख्यमंत्री सुगम परिवहन के तहत शहर के साथ इंटरसिटी मार्गों पर निजी ऑपरेटरों की सहायता से यात्री बसों का संचालन हुआ शुरू

इंदौर। पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से हरी झंडी दिखाकर सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ किया और कल इंदौर के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इंटरसिटी मार्गों के लिए बसों को रवाना करवाया। शहर के साथ-साथ धार, अशोक नगर, झाबुआ, रतलाम, रीवा, सतना से लेकर इंटर इस्टेट यानी अहमदाबाद, जयपुर, उदयपुर और नागपुर जैसे प्रमुख मार्गों पर भी ये बस सेवा शुरू की गई है। एआईसीटीएसएल द्वारा सिटी बसों के साथ-साथ इन बाहरी बसों का संचालन किया जाएगा। अभी पीएम ई-बस सेवा के तहत 70 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है, जो भविष्य में बढ़कर 150 बसों तक पहुंच जाएगी।

कल एबी रोड स्थित एआईसीटीएसएल परिसर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया तथा कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बस को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं यात्रियों ने बस में सफर भी किया। सांसद श्री शंकर लालवानी ने भी इस अवसर पर नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठित रूप से संचालित होने वाली इन बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे आमजन का आवागमन और अधिक सुविधाजनक होगा। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा के अंतर्गत यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


  • बसों में महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा लाइव ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से मॉनिटरिंग की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक एसी बसों, डिजिटल एवं यूपीआई टिकटिंग पेमेंट सिस्टम तथा रियायती पास, दिव्यांग पास एवं विद्यार्थी पास जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत ्रढ्ढष्टञ्जस्रु के माध्यम से इंदौर से विभिन्न शहरी एवं इंटरसिटी मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें धार, अशोकनगर, झाबुआ, रतलाम, रीवा, पन्ना, छतरपुर, सतना, जबलपुर, चंदेरी, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, मंदसौर-नीमच, ओंकारेश्वर सहित अहमदाबाद, जयपुर, उदयपुर, मुलताई एवं नागपुर जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं। पीएम ई-बस सेवा के माध्यम से वर्तमान में 70 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 150 बसों तक किया जाएगा। पीएम ई-बस सेवा के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन के आधुनिक मॉडल को विस्तार दिया जा रहा है। इन बसों से प्रमुख शहरों के साथ महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों एवं महानगरों तक आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड, बस स्टॉप एवं चार्जिंग स्टेशनों के साथ सुव्यवस्थित नियंत्रण एवं निगरानी प्रणाली भी विकसित की गई है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को सुविधाजनक, सुगम एवं बेहतर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही इंदौर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का स्वागत ्रढ्ढष्टञ्जस्रु के कार्यकारी निदेशक श्री अर्थ जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिवहन व्यवस्था से जुड़े बस संचालक, अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे। इस मौके पर तुलसीराम सिलावट ने कहा कि शहरी एवं इंटरसिटी मार्गों पर यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं दीर्घकालीन सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।

    Share:

  • इंदौर-इच्छापुर फोरलेन हाईवे का निर्माण भी लेटलतीफी का शिकार

    Thu Oct 1 , 2026
    216 किलोमीटर लम्बे हाईवे को इस साल के अंत तक पूरा कर लेने का दावा, 900 करोड़ होंगे खर्च इंदौर। नेशनल हाईवे के प्रोजेक्टों की भी स्थिति है। इंदौर बायपास की दुर्गति जगजाहिर है और यहां बनने वाले फ्लायओवरों का निर्माण भी तय समयसीमा में पूरा नहीं हो पाया, तो इंदौर-इच्छापुर फोरलेन हाईवे भी लगभग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved