img-fluid

नया मोहल्ला में दो मंजिला मकान गिरने से मचा हड़कंप

October 06, 2026

  • तीन घंटे तक मलबे में फंसा रहा परिवार

जबलपुर। शहर के नया मोहल्ला इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 100 साल पुरानी बताई जा रही एक दो मंजिला इमारत का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त मकान के अंदर चंदन सिंह के परिवार के 10 से अधिक सदस्य मौजूद थे। छज्जा और निर्माण का हिस्सा गिरने के बाद परिवार के सदस्य अंदर ही फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य करीब तीन घंटे तक इमारत के अंदर फंसे रहे। संकरी जगह और जर्जर निर्माण के कारण राहत दल को सावधानीपूर्वक बचाव अभियान चलाना पड़ा।


  • दीवार तोड़कर लोगों को निकाला बाहर
    नगर निगम की टीम ने स्थिति का जायजा लेने के बाद सुरक्षित तरीके से इमारत की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों तक पहुंच बनाई। इसके बाद एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया। राहत कार्य के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और बचाव कार्य में सहयोग किया।

    परिवार के लिए सुरक्षित जगह की व्यवस्था
    हादसे के बाद नगर निगम प्रशासन ने परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा को देखते हुए उनके लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की है। जर्जर इमारत में दोबारा प्रवेश न करने की हिदायत दी गई है। प्रशासन की ओर से भवन की स्थिति का भी निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इमारत का कौन सा हिस्सा और अधिक खतरनाक स्थिति में है।

    Share:

  • यहां बंद होंगी पेट्रोल बाइक टैक्सी! Ola और Rapido के लिए बड़ा फैसला

    Tue Oct 6 , 2026
    डेस्क: महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी चलाने वाली कंपनियों Ola, Uber और Rapido के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने इन कंपनियों को जुलाई 2027 तक अपनी 100 प्रतिशत बाइक टैक्सी फ्लीट इलेक्ट्रिक करने का आदेश दिया है. यानी तय समयसीमा के बाद बाइक टैक्सी सर्विस में पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिलों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved