img-fluid

भोपाल में आज ‘No UPI Day’, एमडीआर चार्ज के विरोध में व्यापारी बंद रखेंगे ऑनलाइन पेमेंट

October 08, 2026

भोपाल. यूपीआई (UPI ) भुगतान पर MDR charges (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लगाए जाने के विरोध में चावल-दाल व्यापारी संघ )Rice and Pulse Traders’ Association_, हनुमानगंज-जुमेराती ने गुरुवार को नो यूपीआई डे मनाने का फैसला किया है।


  • संघ ने बाजार के व्यापारियों से इस दिन यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं करने की अपील की है। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने कहा कि यूपीआई आज व्यापारियों और आम लोगों के लिए भुगतान का आसान और तेज माध्यम बन गया है। ऐसे में यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसी के विरोध में व्यापारी 8 अक्तूबर को सांकेतिक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। इस दौरान बाजार के व्यापारियों से यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करने और आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई है।

    चावल-दाल व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश रामरख्यानी और सचिव सचिन संगतानी ने कहा कि व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में हमेशा सहयोग किया है। डिजिटल लेनदेन और ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को आगे बढ़ाने में व्यापारियों की भी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग है कि सरकार एमडीआर से जुड़े फैसले पर पुनर्विचार करे और छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की व्यावहारिक परेशानियों को ध्यान में रखे। संघ ने बाजार के सभी व्यापारियों से 8 अक्तूबर को ‘नो यूपीआई डे’ को सफल बनाने और एकजुट होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की अपील की है।

    Share:

  • बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट मंत्री का दर्जा

    Thu Oct 8 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार (Government of West Bengal) ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सरकार का सलाहकार नियुक्त किया है। मिथुन चक्रवर्ती को सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग से संबंधित मामलों में सलाहकार की भूमिका दी गई है। इस नियुक्ति के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved