img-fluid

बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट मंत्री का दर्जा

October 08, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार (Government of West Bengal) ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सरकार का सलाहकार नियुक्त किया है। मिथुन चक्रवर्ती को सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग से संबंधित मामलों में सलाहकार की भूमिका दी गई है। इस नियुक्ति के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से पश्चिम बंगाल की राजनीति में सक्रिय हैं और भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते रहे हैं। अब उनकी भूमिका राज्य सरकार के साथ जुड़ गई है। सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग राज्य में सूचना, संस्कृति और कला से संबंधित गतिविधियों और कार्यों की देखरेख करता है।



  • नई जिम्मेदारी के तहत मिथुन चक्रवर्ती विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों में सरकार को सलाह देंगे। इससे पहले सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पास थी। अब मिथुन को इसी विभाग में सलाहकार की भूमिका सौंपी गई है।

    सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मिथुन चक्रवर्ती की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी। कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद उनकी यह नियुक्ति राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    Share:

  • राहुल गांधी की नई ‘सरप्राइज पॉलिटिक्स’, अचानक धरना, छोटा दस्ता और सरकार पर सीधा वार

    Thu Oct 8 , 2026
    नई दिल्ली। कभी अचानक धरने पर बैठना, कभी पुलिस थाने पहुंच जाना और कभी तय कार्यक्रम से अलग रास्ता अपनाकर अचानक किसी जगह पहुंच जाना राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की हालिया राजनीति (Politics) में ऐसे औचक कदम लगातार नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में विरोध प्रदर्शन (Protest) के दौरान उनकी यह शैली इतनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved