img-fluid

ओडिशा : एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मरीज की मौत, दो लोग झुलसे, धमाके से उड़ गई छत

October 09, 2026

बारीपाड़ा। ओडिशा (Odisha) के मयूरभंज जिले में गुरुवार शाम एक एंबुलेंस (Ambulance) में ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen cylinder) फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। गंभीर हालत में भुवनेश्वर ले जाए जा रहे 35 वर्षीय मरीज की आग में झुलसने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि एंबुलेंस की छत उड़ गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऑक्सीजन सिलेंडर से गैस लीक होने की आशंका जताई जा रही है।

अस्पताल के बाहर हुआ हादसा
मृतक की पहचान सुजोष बारिक (35) के रूप में हुई है। वह उदला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई गांव का निवासी था और गंभीर रक्त संक्रमण से पीड़ित था। उसे इलाज के लिए भुवनेश्वर के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उदला अनुमंडल अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में अचानक धमाका हो गया।

सिलेंडर फटने के बाद एंबुलेंस के अंदर आग लग गई। आग की चपेट में आने से मरीज गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोगों ने उसे जलती हुई एंबुलेंस से बाहर निकाला, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई।

मरीज को बचाने की कोशिश में दो लोग झुलसे
उदला थाने के प्रभारी निरीक्षक बनमाली बारिक ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लगी आग के कारण एंबुलेंस में मौजूद मरीज की मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश के दौरान दो अन्य लोग भी झुलस गए।


  • पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस एक निजी संचालक से किराये पर ली गई थी। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका कैसे हुआ?
    पुलिस के मुताबिक, मरीज को ऑक्सीजन देने के लिए एंबुलेंस चालक ने सिलेंडर का वाल्व खोला था। इसी दौरान अचानक धमाका हुआ। थाना प्रभारी बनमाली बारिक ने आशंका जताई कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ होगा, जिसके बाद आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण सिलेंडर फट गया। हालांकि, गैस रिसाव और आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    धमाके से एंबुलेंस की छत उड़ी
    धमाका इतना तेज था कि एंबुलेंस की छत उड़ गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

    इस घटना में एक मरीज की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग झुलस गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और हादसे के लिए कोई तकनीकी खामी जिम्मेदार थी या नहीं।

    Share:

  • Bypoll Results: ममता-कांग्रेस को झटका, नंदीग्राम और रेजीनगर के पोस्टल बैलेट में BJP आगे, 6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज

    Fri Oct 9 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) की नंदीग्राम और रेजीनगर (Nandigram and Rejinagar) सीट पर पोस्टल बैलेट काउंटिंग में BJP आगे चल रही है. वहीं तमिलनाडु में TVK आगे चल रही है. देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. इनमें पांच विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट हैं. देश की छह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved