img-fluid

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का खतरा: 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटों से टकराने की आशंका, भारी बारिश का अलर्ट

October 24, 2026

विशाखापत्तनम. बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में चक्रवाती तूफान (cyclonic storm) बनने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में इस सीजन का पहला चक्रवाती तूफान बन सकता है। इसे ‘अर्नब’ (‘Arnab’) नाम दिया जा सकता है। तूफान के अगले चार दिन यानी 28 अक्टूबर के आसपास उत्तरी आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और दक्षिणी ओडिशा (Odisha) के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में बेहद भारी बारिश का भी अनुमान है।

26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान बनने की आशंका
विशाखापत्तनम के तट के आसपास मौसम में बदलाव की आशंका के बीच मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र पर नजर रखी है। IMD के अनुसार, शुक्रवार सुबह पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बना। दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान द्वीप समूह के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से यह सिस्टम विकसित हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह सिस्टम अगले कुछ दिनों में और मजबूत हो सकता है।


  • चक्रवाती तूफान की रफ्तार कितनी होगी?
    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 अक्टूबर की सुबह से सिस्टम के प्रभाव वाले इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान हवा के झोंकों की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की आशंका है। उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट के आसपास पहुंचने के दौरान तूफान के और ताकतवर होने की भी संभावना है। इस क्षेत्र में हवा की रफ्तार 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

    आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की आशंका
    इस मौसमी सिस्टम के कारण तटीय आंध्र प्रदेश और पड़ोसी राज्य ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में 27 और 28 अक्टूबर को बेहद भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इन इलाकों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है:

    समुद्र में ऊंची लहरों की आशंका, मछुआरों को सलाह
    बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में समुद्र पहले से ही अशांत है। आने वाले दिनों में समुद्र की स्थिति और खराब होने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे सिस्टम के और मजबूत होने की संभावना को देखते हुए समुद्र की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    क्या होगा तूफान का नाम?
    अगर यह मौसमी सिस्टम चक्रवाती तूफान में तब्दील होता है, तो इसका नाम ‘अर्नब’ रखा जाएगा। यह नाम बांग्लादेश ने दिया है। बंगाली भाषा में अर्नब का अर्थ ‘महासागर’ होता है। अक्टूबर में आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में पहले भी विनाशकारी चक्रवाती तूफान आ चुके हैं। इनमें 2014 में विशाखापत्तनम के पास तट से टकराने वाला हुदहुद और 2018 में श्रीकाकुलम तट से टकराने वाला तितली शामिल हैं। इन दोनों तूफानों से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था।

    Share:

  • MP को बड़ी सौगात... रेल मंत्री आज देवेंद्रनगर–चुरहट ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी... आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा सीधी जिला

    Sat Oct 24 , 2026
    सतना/रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है. मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) शनिवार को सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट नए रेलखंडों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. इस अहम अवसर पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved