img-fluid

चक्रेश जैन का मोबाईल बंद..पुलिस तलाश में जुटी

October 29, 2026

  • इंदौरी युवती ने बताया कि 5 से 6 लोगों ने किया दुष्कर्म
  • आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही साथियों का पता चलेगा

उज्जैन। प्रापर्टी व्यवसायी द्वारा इंदौरी युवती से कार में दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस तलाश कर रही है। इंदौरी लड़की ने बताया कि उसे नानाखेड़ा में कार में बैठाकर काफी पिलाई गई जिसके बाद उसकी तबीयत बिगडऩे लगी थी। बाद में इंदौर जाते समय रास्ते में चार युवक और बैठ गए थे और उसके साथ मारपीट की तथा दुष्कर्म किया।



  • इस मामले में पुलिस आरोपी चक्रेश जैन की तलाश कर रही तथा उसका मोबाईल बंद है। आरोपी अपने घर पर नहीं पहुँचा तथा फरार चल रहा है। इंस्टाग्राम पर युवती की चक्रेश जैन से दोस्ती हुई थी और उसके बुलाने पर युवती उज्जैन आई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी चक्रेश के पकड़ाने के बाद ही उसके साथ आए चार और लोगों का पता चल पाएगा। घटना तीन दिन पहले की है और नानाखेड़ा थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कायमी कर ली है। पुलिस ने आरोपी चक्रेश जैन के विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आया है। आरोपी की तलाश में टीमें भेजी जा रही हैं।

    Share:

  • नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर किरेन रिजिजू की तीखी प्रतिक्रिया, लोकतंत्र के लिए बताया खतरनाक..

    Thu Oct 29 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) के एक वीडियो में खुद को ‘दिमागी नक्सल’ बताने और केंद्र सरकार (Central Government) पर सवाल उठाने के बाद राजनीतिक विवाद (Political Controversy) सामने आया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने अभिनेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी सोच को लोकतंत्र के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved