img-fluid

इंदौर में 50 पुराने अपराधियों की थाने में लगी क्लास, दोबारा अपराध करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

October 29, 2026

इंदौर। इंदौर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एरोड्रम थाना पुलिस ने पिछले पांच वर्षों में वाहनों में तोड़फोड़ सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे करीब 50 लोगों को थाने बुलाकर उनकी क्लास लगाई। सभी के डोजियर भरवाए गए और भविष्य में अपराध दोहराने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।


  • दरअसल, एरोड्रम थाना क्षेत्र में 26 तारीख की रात सड़क किनारे खड़ी दो कारों के कांच डंडों और पत्थरों से तोड़ दिए गए थे। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना प्रभारी ने पुराने अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखाई। पिछले पांच वर्षों में वाहनों और घरों में तोड़फोड़ करने सहित आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे करीब 50 लोगों को थाने बुलाया गया। पुलिस ने सभी के डोजियर भरवाकर उनकी गतिविधियों और आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी दर्ज की। पुलिस ने सभी को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को दोहराया नहीं जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोबारा अपराध में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • प्रेगनेंसी में निर्जला व्रत! इन संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

    Thu Oct 29 , 2026
    डेस्क: करवा चौथ के व्रत को महिलाएं पूरे तन-मन से रहती हैं. इस दिन महिलाएं, सोलह श्रृंगार करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं. हालांकि, उन महिलाओं के लिए यह व्रत और कठिन हो सकता है जो कि प्रेगनेंट. ऐसे में आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर कहती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved