img-fluid

इंदौर के बेटमा में स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल निर्माण को लेकर विवाद, छात्रों ने सड़क पर उतरकर तोड़ी दीवार

October 29, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर जिले (Indore district) के बेटमा में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (Government Girls’ Higher Secondary School) की जमीन पर बाउंड्रीवॉल के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। निर्माण कार्य के विरोध में बड़ी संख्या में छात्राएं सड़क पर उतर आईं और प्रदर्शन किया। इसी दौरान आक्रोशित विद्यार्थियों ने मौके पर बनाई जा रही बाउंड्रीवॉल को तोड़ दिया। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

करणी सेना परिवार ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
इस पूरे मामले में करणी सेना परिवार ने कड़ा रुख अपनाते हुए देपालपुर तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने स्कूल की जमीन के स्वामित्व, नामांतरण और निर्माण कार्य की वैधता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। करणी सेना का आरोप है कि स्कूल के आसपास पहले से बनी बाउंड्रीवॉल की जमीन पर कथित तौर पर कब्जा करने के बाद अब नया निर्माण किया जा रहा है।


  • संगठन ने मांग की है कि संबंधित भूमि के सर्वे क्रमांक, यह नामांतरण किसके पक्ष में हुआ और किन दस्तावेजों के आधार पर किया गया, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, निर्माण कार्य की आधिकारिक अनुमति और उसकी वैधता को भी सार्वजनिक करने की मांग उठाई गई है, ताकि बेटियों के भविष्य और स्कूल की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    Share:

  • यूक्रेन के निप्रो रेलवे स्टेशन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 यात्रियों की मौत, कई घायल

    Thu Oct 29 , 2026
    कीव। यूक्रेन (Ukraine) के निप्रो रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर गुरुवार सुबह रूस द्वारा किए गए घातक ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। यह हमला स्टेशन के उस प्लेटफॉर्म पर हुआ, जहां एक ट्रेन खड़ी थी। प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन पर हमला यूक्रेनी रेलवे ने टेलीग्राम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved