img-fluid

उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार सभी 6 यात्रियों की मौत

October 30, 2026

जोशीमठ। उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर जा रहा था। खराब मौसम की वजह से चाय और थायंग गांव के ऊपर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में सवार सभी 6 लोगों की मौत की सूचना आ रही है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि आर्मी द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने लोकेशन ट्रेस कर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है।


  • हेलीकॉप्टर हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर कहा कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

    Share:

  • इंदौर में भाजपा पार्षद के घर पर हमला, जमकर की तोड़फोड़, खिड़कियां और कुर्सियां तोड़ी

    Fri Oct 30 , 2026
    इंदौर। इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद के घर पर हंगामे का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात करीब 8 से 9 बजे के बीच प्रशांत करोसिया अपने अन्य साथियों के साथ पार्षद के घर पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। इस मामले में पार्षद पति सुमित तलरेजा की शिकायत पर पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved