img-fluid

राहुल गांधी का बड़ा दावा: चुनाव आयोग के खिलाफ जल्द करेंगे बड़ा ‘खुलासा’, मॉक संसद में दिए संकेत

November 01, 2026

दिल्ली. 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में होने वाली ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की विशाल महारैली (Mega Rally) से ठीक पहले राजधानी में राजनीतिक घमासान चरम पर पहुंच गया है। शनिवार (31 अक्टूबर) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के आवास (10, राजाजी मार्ग) के बगीचे में विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘मॉक पार्लियामेंट’ चला कर सांकेतिक ‘जन-महाभियोग’ प्रस्ताव पास किया।

इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चेतावनी देते हुए दावा किया कि ज्ञानेश कुमार ज्यादा समय तक सीईसी के पद पर नहीं टिक पाएंगे और विपक्ष जल्द ही उनके खिलाफ एक बड़ा खुलासा करने वाला है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने इस ‘मॉक पार्लियामेंट’ को लोकतंत्र और संसद का मजाक करार देते हुए राहुल गांधी पर आक्रामक पलटवार किया है।


  • ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चले: राहुल गांधी
    ‘जन-महाभियोग’ की प्रतीकात्मक कार्यवाही को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा, “ज्ञानेश कुमार ज्यादा दिन तक CEC के पद पर नहीं रह पाएंगे। हमारे खुलासे के बाद भी अगर बीजेपी उन्हें बचाती है, तो देश समझ जाएगा कि उनका खेल क्या है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के पूरे विपक्ष को एक बगीचे में बैठकर मुख्य चुनाव आयुक्त के महाभियोग पर चर्चा करनी पड़ रही है, क्योंकि हमारे लिए देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त पर ‘देशद्रोह’ का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।”

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म 6 के जरिए ‘वोट चोरी’ और चुनावी धांधली की गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी भले ही चुनाव में धांधली जारी रखे, लेकिन भारत की जनता और विपक्ष इस ‘चुनावी अनियमितता’ को न तो कभी भूलेंगे और न ही माफ करेंगे।

    ‘इंडिया’ ब्लॉक ने सर्वसम्मति से पास किया ‘जन-महाभियोग प्रस्ताव’
    विपक्षी दलों की इस मॉक पार्लियामेंट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सर्वसम्मति से ‘महाभियोग प्रस्ताव’ पारित किया गया। विपक्षी सांसदों ने CEC ज्ञानेश कुमार पर 6 गंभीर आरोप तय किए हैं, जिनमें मतदाता सूचियों से लाखों वोट हटाना, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और चुनावी हेरफेर शामिल है।

    प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता और निष्पक्षता को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और वे चुनाव आयोग के ‘विनाशकारी और हेरफेर से भरे’ फैसलों के लिए सीधे जिम्मेदार हैं।

    इन्हें जीवनभर के लिए ‘मॉक पीएम’ बना लें”: संबित पात्रा का तंज
    विपक्ष के ‘जन-महाभियोग’ पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीखा हमला बोला। संबित पात्रा ने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “यह ‘सैटेलाइट’ (राहुल गांधी) कभी लॉन्च नहीं होने वाला है, दुनिया यह बात समझ चुकी है। मेरा विपक्षी दलों से एक विनम्र अनुरोध है: कृपया अपनी इस ‘मॉक पार्लियामेंट’ को खत्म मत कीजिए। राहुल गांधी को टी-शर्ट उतारकर कुर्ता-पायजामा पहनाइए और उन्हें सत्ता पक्ष की कुर्सी पर बैठा दीजिए। आप सभी रोज ‘प्रधानमंत्री-प्रधानमंत्री’ का भजन-कीर्तन कीजिए और उन्हें जीवनभर के लिए अपना ‘मॉक प्राइम मिनिस्टर’ बना लीजिए, हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।”

    संबित पात्रा ने कहा कि अगर भारत के इतिहास में कभी ‘वोट चोरी’ हुई थी, तो वह पंडित जवाहरलाल नेहरू ने की थी, जिन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के पक्ष में पड़े वोटों को चुराकर खुद को प्रधानमंत्री बनाया था। उन्होंने फॉर्म 6 और SIR प्रक्रिया पर खड़गे और राहुल गांधी की ओर से किए जा रहे दावों को पूरी तरह से ‘झूठ और भ्रामक’ करार दिया।

     

    Share:

  • दिवाली से पहले केंद्र सरकार का फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म, डीजल और ATF पर बढ़ाया टैक्स

    Sun Nov 1 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) ने वैश्विक ऊर्जा बाजार (Global Energy Market) में जारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स (Windfall tax) की दरों में बदलाव किया है। वित्त मंत्रालय ने 31 अक्टूबर को जारी अधिसूचना में पेट्रोल के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved