img-fluid

अलीगढ़ के खेरेश्वर धाम मंदिर में मांस रखने का आरोप, निलंबित शिक्षक गिरफ्तार

November 04, 2026

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर धाम मंदिर (Khereshwar Dham Temple) के गर्भगृह में शिवलिंग के पास मांस (Meat near the Shivling) के टुकड़े रखने के आरोप में पुलिस ने एक निलंबित सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनवरुद्दीन पुत्र हकीमुल्ला, निवासी धौर्रा माफी, थाना क्वार्सी, अलीगढ़ के रूप में हुई है। मंदिर के मुख्य महंत प्रहलाद गिरी महाराज की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को देर रात जेल भेज दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे एक अधेड़ व्यक्ति मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा था। आरोप है कि उसने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर मांस के टुकड़े रखे और वहां से चला गया। शाम को श्रृंगार से पहले गर्भगृह की सफाई के दौरान सेवादारों को वहां मांस के टुकड़े मिले। इसकी सूचना तत्काल मुख्य महंत को दी गई।



  • घटना के बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक व्यक्ति काली पॉलीथिन लेकर मंदिर में आता दिखाई दिया। मंदिर प्रबंधन ने फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को वही व्यक्ति दोबारा मंदिर पहुंचा और गर्भगृह में कुछ चढ़ाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान मुख्य महंत प्रहलाद गिरी महाराज ने उसे पहचान लिया। सेवादारों और कथा वाचक राधे तनु महाराज की मदद से उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    भीड़ जुटने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा

    आरोपी के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही करणी सेना और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ गभाना सृष्टि जैन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन और संगठनों के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया।

    पूछताछ में शक्तिपीठों को लेकर कही यह बात

    पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह पिछले 10 से 15 वर्षों से मंदिर आता रहा है। उसने सुना था कि शक्तिपीठों पर मांस चढ़ाने से मनोकामना पूरी हो जाती है। आरोप है कि वह पहले शिवलिंग पर नमकीन के दो पाउच चढ़ाता है, फिर काली पॉलीथिन रखता है। इसके बाद वह कोल्डड्रिंक की बोतल में रखा पेय पदार्थ भी चढ़ाता दिखाई दिया।

    आरोपी थाना पिसावा क्षेत्र के गांव गनेशपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत बताया गया है। वह काफी समय से निलंबित चल रहा है। महंत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।

    Share:

  • मुकेश खन्ना ने रामायण की कास्टिंग पर उठाए सवाल, रणबीर से लेकर प्रभास और शाहरुख तक को लेकर कही बड़ी बात

    Wed Nov 4 , 2026
    नई दिल्ली । अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने रामायण (Ramayana) और अन्य पौराणिक विषयों (Mythological Subjects) पर बनने वाली फिल्मों की कास्टिंग (Casting) को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि फिल्म निर्माता आजकल बड़े सितारों की लोकप्रियता को प्राथमिकता देते हैं, जबकि किसी भी किरदार के लिए कलाकार का चयन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved