img-fluid

श्रीनगर में लगे आतंकियों के पोस्टर, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

November 08, 2026

डेस्क: जम्मू कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान जारी है. इसके साथ ही आतंकियों के मददगारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर के लाल चौक पर चार वांछित आतंकवादियों के पोस्टर और बैनर लगाए हैं. इन पोस्टरों के जरिए सुरक्षा एजेंसियों ने आम लोगों से आतंकियों के बारे में जानकारी साझा करने की अपील की है.

पोस्टरों पर दी गई जानकारी के अनुसार, ये चारों व्यक्ति कश्मीर के अलग-अलग जिलों से हैं. इनमें सोपोर से बिलाल अहमद मीर और मोहम्मद उमर मीर, कुलगाम से मोहम्मद लतीफ भट बारामूला से आबिद कयूम लोन शामिल हैं. लतीफ भट, कथित तौर पर इस साल जुलाई में अनंतनाग में एक पुलिसवाले की हत्या में शामिल था.


  • श्रीनगर के प्रमुख लाल चौक इलाके में ये पोस्टर लगाने का मकसद लोगों को जागरूक करना और उन्हें संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ कोई भी विश्वसनीय जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है. विश्वसनीय जानकारी देने पर इनाम की घोषणा भी की गई है.

    बैन में जनता से अपील की गई है कि वे इन लोगों की गतिविधियों या मौजूदगी के बारे में कोई भी विश्वसनीय जानकारी साझा करें. साथ ही, यह भरोसा भी दिलाया गया है कि जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी. लोगों से कहा गया है कि आतंकियों की गतिविधियों, आवाजाही या उनके ठिकाने के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी मिलती है तो वह तत्काल दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना साझा करे.

    Share:

  • SBI ने अमेरिका के टेक्सस में खोली पहली ब्रांच, बैंकिंग सब्सिडरी SBIC का किया विस्तार

    Sun Nov 8 , 2026
    नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने टेक्सस के नॉर्थ डलास स्थित फ्रिस्को में SBIC बैंक की एक नई ब्रांच खोलकर अमेरिका में अपनी बैंकिंग सब्सिडरी का विस्तार किया है। SBI के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी द्वारा शुरू की गई ये ब्रांच, कैलिफोर्निया के बाहर इस सब्सिडरी का पहला ऑफिस है। इसके साथ ही, अमेरिका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved