img-fluid

10वीं-12वीं की मार्कशीट में गलती सुधरवाना हुआ आसान, महज 7 दिन में मिलेगी नई मार्कशीट

November 11, 2026

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। अब मार्कशीट में नाम, माता-पिता के नाम या जन्मतिथि जैसी गलतियों को सुधरवाने के लिए भोपाल मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही महीनों इंतजार करना होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने संशोधित मार्कशीट प्रिंट करने का अधिकार अब प्रदेश के सभी संभागीय कार्यालयों को सौंप दिया है, जिससे छात्रों को महज एक हफ्ते के भीतर नई मार्कशीट मिल सकेगी।

क्या थी पुरानी व्यवस्था और क्यों पड़ी बदलाव की जरूरत
अब तक की व्यवस्था के मुताबिक जिला स्तर पर दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सभी प्रकरण अनुमोदन के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल भेजे जाते थे। वहां से मार्कशीट प्रिंट होकर डाक के जरिए छात्रों तक पहुंचती थी। पूरे प्रदेश के आवेदनों का दबाव होने के कारण इस पूरी प्रक्रिया में कई बार महीनों का समय लग जाता था, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

अब संभाग स्तर पर ही होगी प्रिंटिंग
नई व्यवस्था लागू होने के बाद जैसे ही किसी छात्र का संशोधन प्रकरण स्वीकृत होगा, तुरंत संबंधित संभागीय कार्यालय में ही मार्कशीट प्रिंट कर दी जाएगी। इस कदम से प्रक्रिया बेहद तेज हो जाएगी और छात्र महज सात दिनों के भीतर अपनी संशोधित मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

Share:

  • बिरसा मुंडा जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह, CM मोहन का मेगा रोड शो, PM मोदी करेंगे वर्चुअली संबोधित

    Wed Nov 11 , 2026
    भोपाल। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती यानि राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (National Tribal Pride Day) के अवसर पर राज्य सरकार 14, 15 एवं 16 नवम्बर को त्रिदिवसीय जयंती समारोह मनाने जा रही है। इसके तहत राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में 14 नवम्बर को जबलपुर, 15 नवम्बर को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved