img-fluid

कंट्रोल का राशन ढोने वाले वाहनों को बढ़ी हुई दरों पर होगा भुगतान

November 12, 2026

  • पेट्रोल-डीजल महंगा होने के कारण अन्नदूत योजना को लेकर शासन ने लिया निर्णय

उज्जैन। शासन अन्नदूत योजना के तहत कंट्रोल दुकानों पर बिकने वाले राशन का परिवहन करवाता है जिसमें निजी ट्रांसपोर्टरों की गाडिय़ाँ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण महकमे द्वारा चलवाई जाती है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के मद्देनजर अब जून से ही संशोधित दरों से भुगतान किया जाएगा। यानी राशन ढोने वाले परिवहनकर्ताओं को प्रति क्विंटल औसतन 65 पैसे से अधिक का अतिरिक्त भुगतान होगा।



  • मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत उज्जैन सहित प्रदेशभर में राशन का परिवहन करवाया जाता है। वर्तमान में पेट्रोल के साथ-साथ डीजल की कीमतें तो बढ़ी ही साथ ही ट्रकों का रख-रखाव भी बढ़ गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत राशन सामग्री का परिवहन करने वाले परिवहनकर्ताओं को बढ़ती ईंधन लागत से राहत देने के लिए परिवहन दरों में वृद्धि को मंजूरी दे दी गई है। डीजल और डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (डीईएफ) की कीमतों में बढ़ोत्तरी के आधार पर खाद्यान्न परिवहन की सेक्टरवार दरों में संशोधन किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, परिवहन व्यय में औसतन 0.6522 रुपये यानी करीब 65 पैसे प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। संशोधित दरों का लाभ जून 2026 से दिया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रदेश में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आवंटित राशन सामग्री को प्रदाय केंद्रों से उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना लागू है।

    भाईदूज पर हुई पाड़ों की लडाई
    उज्जैन। भाईदूज पर पाड़ों की लड़ाई की वर्षों पुरानी परंपरा निभाई गई। यूनिटी मॉल के पीछे एक खेत में अस्थायी मैदान बनाकर सात जोड़ पाड़ों के मुकाबले कराए गए। इनकी भिड़ंत देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। खास बात यह है कि कुछ परिवार इन मुकाबलों के लिए पाड़ों को एक-दो महीने नहीं, बल्कि सालभर तैयार करते हैं। उनकी खुराक, मालिश और कसरत का विशेष ध्यान रखा जाता है।

    Share:

  • दीपावली के चार दिन बाद भी जहरीली हवा से राहत नहीं, उज्जैन का एक्यूआई 169 पर

    Thu Nov 12 , 2026
    चौड़ीकरण के कारण उड़ती धूल औरपटाखों के धुएं ने बिगाड़ी शहर की आबोहवा, दीपावली की रात 1642 के पार पहुंचा था एक्यूआई उज्जैन। दीपावली की आतिशबाजी का धुआं चार दिन बाद भी शहर की हवा से पूरी तरह छंट नहीं पाया है। त्योहार की रात पटाखों से निकले धुएं ने उज्जैन की आबोहवा इस कदर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved