img-fluid

दीपावली के चार दिन बाद भी जहरीली हवा से राहत नहीं, उज्जैन का एक्यूआई 169 पर

November 12, 2026

  • चौड़ीकरण के कारण उड़ती धूल औरपटाखों के धुएं ने बिगाड़ी शहर की आबोहवा, दीपावली की रात 1642 के पार पहुंचा था एक्यूआई

उज्जैन। दीपावली की आतिशबाजी का धुआं चार दिन बाद भी शहर की हवा से पूरी तरह छंट नहीं पाया है। त्योहार की रात पटाखों से निकले धुएं ने उज्जैन की आबोहवा इस कदर बिगाड़ी कि शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 1642 के पार पहुंच गया। इस स्तर के साथ उज्जैन देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में टॉप-3 में शामिल हो गया था। हालात यह रहे कि रात में कई इलाकों में धुएं की मोटी परत छा गई और सड़कों पर वाहन चालकों को कुछ दूरी तक देखना मुश्किल हो गया।


  • दीपावली के चार दिन बाद भी आज गुरुवार सुबह 9.30 बजे भी प्रदूषण से राहत के संकेत नहीं मिले। शहर का एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। दीपावली की रात के मुकाबले इसमें गिरावट जरूर आई है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अब भी चिंताजनक बनी हुई है। यानी दीपों और आतिशबाजी से सजे शहर को त्योहार के बाद भी प्रदूषण का असर झेलना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि दीपावली की रात 11 से 12 बजे के बीच शहर के कई हिस्सों में धुएं का असर सबसे ज्यादा दिखाई दिया था। आतिशबाजी से निकले धुएं और सूक्ष्म कणों ने वातावरण को प्रदूषित कर दिया। प्रमुख सड़कों के साथ रहवासी इलाकों में भी धुंध जैसी स्थिति बन गई थी। दोपहिया वाहन चालकों को सामने का रास्ता देखने में परेशानी हुई, जबकि चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

    सुबह 9.30 बजे एक्यूआई 169, सतर्कता जरूरी
    माधव नगर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एचपी सोनानिया के अनुसार गुरुवार सुबह दर्ज 169 एक्यूआई बताता है कि दीपावली की आतिशबाजी के बाद भी शहर की हवा पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। ऐसे में सांस के मरीजों को खुले में व्यायाम और अनावश्यक आवाजाही से बचना चाहिए। जरूरत पडऩे पर अच्छी फिटिंग वाला एन-95 मास्क इस्तेमाल करें। आंखों में जलन या सांस लेने में परेशानी होने पर प्रदूषित वातावरण से दूर रहें और जरूरत पडऩे पर चिकित्सकीय सलाह लें।

    Share:

  • इंदौर-उज्जैन के बीच ग्रीनफील्ड फोरलेन का काम तेजी से, रोड के नीचे की मुरम बिछाने का कार्य लगभग पूरा

    Thu Nov 12 , 2026
    उज्जैन। इंदौर के पितृ पर्वत से उज्जैन के हासामपुरा की ओर मिलने वाले ग्रीनफील्ड फोरलेन का काम चल रहा है और सड़क के दोनों मुरम बिछाने का कार्य हो गया है। यह सड़क इंदौर उज्जैन के बीच की दूरी 30 मिनिट में तय करेगी। सिंहस्थ के मद्देनजर इंदौर के पितृ पर्व से उज्जैन के हासामपुरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved