img-fluid

जीत का जश्न खत्म होते ही सफाई में जुटे कर्मवीर

November 12, 2026

  • आतिशबाजी का कचरा भी तुरंत समेटा
  • सफाई मित्रों ने काम से दिया स्वच्छता का संदेश

उज्जैन। स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में पहला स्थान मिलने की खुशी में नगर निगम मुख्यालय पर बुधवार को जमकर जश्न मना। आतिशबाजी हुई, फूलमालाएं पहनाई गईं और मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। लेकिन इस जश्न की सबसे खास तस्वीर तब सामने आई, जब उत्सव खत्म होते ही सफाई मित्र हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई में जुट गए।



  • आतिशबाजी से फैला कचरा समेटा और कुछ ही देर में परिसर को फिर साफ कर दिया दरअसल, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उज्जैन ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर नगर निगम मुख्यालय में उत्सव मनाया गया। पूरे परिसर में खुशी का माहौल था, लेकिन सफाई मित्रों ने जश्न के बीच भी अपनी जिम्मेदारी नहीं भुलाई। कार्यक्रम खत्म होते ही उन्होंने सफाई की कमान संभाल ली। सफाई मित्रों की यह पहल बताती है कि उज्जैन को स्वच्छता में अव्वल बनाने के पीछे सिर्फ अभियान और व्यवस्थाएं नहीं, बल्कि मैदान में दिन-रात काम करने वाले इन कर्मवीरों की मेहनत भी है। जिस कचरे को जश्न के दौरान फैलाया गया, उसे समेटने में भी उन्होंने देर नहीं की।

    जश्न के बाद भी नहीं भूले जिम्मेदारी
    उज्जैन को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान दिलाने में सफाई मित्रों की अहम भूमिका रही है। जीत के जश्न के तुरंत बाद सफाई में जुटकर उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि स्वच्छता उनके लिए सिर्फ सर्वेक्षण या पुरस्कार तक सीमित नहीं है। शहर को साफ रखना उनकी रोजमर्रा की जिम्मेदारी है। असली जीत का संदेश भी यही है कि सम्मान मिलने के बाद भी सफाई का काम उसी प्रतिबद्धता से जारी रहे।

    Share:

  • इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में म्यूल बैंक खातों के जरिए 18 लाख से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    Thu Nov 12 , 2026
    ​इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर अपराधियों और उनके मददगारों के खिलाफ लगातार कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में तुकोगंज थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0’ के तहत एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए म्यूल बैंक खातों के जरिए 18 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved