img-fluid

इंदौर: कार से मिले 80 लाख रुपए नकद, पुलिस ने किया जब्त

November 12, 2026

इंदौर। इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध कार से 80 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। कार में दो व्यक्ति सवार थे, जो देवास जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने यह रकम जमीन के सौदे से संबंधित होना बताया, लेकिन मौके पर नकदी से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले। संदेह के आधार पर पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी है।


  • दरअसल, 11 नवंबर को कनाड़िया थाना पुलिस को टीपीएस-05 मेन रोड पर फिनिक्स मॉल के पीछे खाली मैदान में एक संदिग्ध वैगनआर कार दिखाई दी। जिसकी जांच के दौरान कार में तिलोक गामी और मनोज गामी सवार मिले। पूछताछ में बताया गया कि दोनों देवास जिले के बागली थाना क्षेत्र के बरखेड़ा सोमा के निवासी हैं। पुलिस को कार से कुल 80 लाख रुपए नकद मिले। इसमें 500 रुपए के नोटों में 75 लाख, 200 रुपए के नोटों में 2 लाख और 100 रुपए के नोटों में 3 लाख रुपए शामिल हैं। वही पूछताछ में दोनों ने यह रकम सुरेश पटेल निवासी बिचौली से लाना बताया और बरखेड़ा बागली में जमीन का पैसा होने की बात कही। हालांकि, नकदी के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए नियमानुसार 80 लाख रुपए जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी है। मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी अमिताभ बच्चन की 'अग्निपथ', आज क्यों है हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक? जानिए फ्लॉप होने की 5 वजहें

    Thu Nov 12 , 2026
    नई दिल्ली । सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Superstar Amitabh Bachchan)के फिल्मी करियर (Film career)में कई ऐसी फिल्में शामिल हैं जिन्होंने रिलीज के समय भले ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया लेकिन बाद में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। ऐसी ही एक फिल्म है अग्निपथ। साल 1990 में रिलीज हुई यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved